• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ई विटारा में मिलेंगे ये 10 कलर ऑप्शन, देखिए पूरी लिस्ट

    हाल ही में मारुति सुज़ुकी ई विटारा से ऑटो एक्सपो 2025 में पर्दा उठा है और भारत में इसे मार्च तक लॉन्च किया जाएगा। यह भारत में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। इसके वेरिएंट वाइज फीचर का अभी खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि हमें इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है। मारुति ई विटारा कौनसे कलर ऑप्शन में मिलेगी जानेंगे आगे:

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 18, 2025 19:04 ist
    info icon
    published onJan 18, 2025 18:57 IST
    last updated onJan 18, 2025 19:04 IST
    634 Views
    • Write a कमेंट

    ई विटारा में छह मोनोटोन और चार ड्यूल-टोन कलर शेड के साथ एक ड्यूल-टोन केबिन थीम दी गई है

    • ई विटारा मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है।
    • इसमें 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और एक ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम दी गई है।
    • ई विटारा में 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है।
    • इसकी फुल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है।
    • भारत में इसे मार्च 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    हाल ही में मारुति सुज़ुकी ई विटारा से ऑटो एक्सपो 2025 में पर्दा उठा है और भारत में इसे मार्च तक लॉन्च किया जाएगा। यह भारत में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। इसके वेरिएंट वाइज फीचर का अभी खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि हमें इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है। मारुति ई विटारा कौनसे कलर ऑप्शन में मिलेगी जानेंगे आगे:

    मारुति ई विटारा: कलर ऑप्शन

    नेक्सा ब्लू

    ग्रैंडर ग्रे

    स्प्लेंडिड सिल्वर

    आर्कटिक व्हाइट

    ओपूलेंट रेड

    ब्लूइश ब्लैक

    यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी ई विटारा से ऑटो एक्सपो 2025 में उठा पर्दा, तस्वीरों के जरिए देखें इस एसयूवी का पूरा लुक

    ब्लूइश ब्लैक रूफ के साथ आर्कटिक व्हाइट एक्सटीरियर

    ब्लूइश ब्लैक रूफ के साथ ओपूलेंट रेड एक्सटीरियर

    ब्लूइश ब्लैक रूफ के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर एक्सटीरियर

    ब्लूइश ब्लैक रूफ के साथ लैंड ब्रीज ग्रीन एक्सटीरियर

    ई विटारा में 10 एक्सटीरियर आप्शन और केबिन में एक ड्यूल-टोन ब्लैक और टेन कलर थीम दी गई है।

    मारुति ई विटारा: बैटरी पैक और रेंज

    ई विटारा में दो बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    बैटरी पैक

    49 केडब्ल्यूएच

    61 केडब्ल्यूएच

    पावर

    144 पीएस

    174 पीएस

    टॉर्क

    192.5 एनएम

    192.5 एनएम

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    मारुति सुज़ुकी ई विटारा के 61 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वर्जन की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है। ई विटारा में तीन ड्राइविंग मोड: ईको, नॉर्मल, और स्पोर्ट्स दिए गए हैं।

    मारुति ई विटारा: प्राइस और कंपेरिजन

    मारुति ई विटारा की कीमत करीब 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, और एमजी जेडएस ईवी से रहेगा।

    यह भी पढ़ें: विनफास्ट वीएफ 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी ऑटो एक्सपो 2025 में हुई शोकेस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है