• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी की टेस्ट ड्राइव, बुकिंग, और डिलीवरी टाइमलाइन की जानकारी आई सामने

    एमजी विंडसर ईवी की टेस्ट ड्राइव 25 सितंबर से शुरू होगी, जबकि बुकिंग और डिलीवरी अक्टूबर 2024 में शुरू होगी

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 11, 2024 16:31 ist
    info icon
    published onSep 11, 2024 16:31 IST
    last updated onSep 11, 2024 16:31 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट

    MG Windsor EV

    • ग्राहक एमजी विंडसर ईवी को 3 अक्टूबर से बुक करवा सकेंगे।

    • इलेक्ट्रिक गाड़ी की डिलीवरी 12 अक्टूबर से मिलेगी।

    • विंडसर ईवी तीन वेरिएंट्स: एक्साइट, एग्जीक्यूटिव, और एसेंस में उपलब्ध है।

    • फीचर हाइलाइट्स में 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और पैनोरमिक सनरूफ शामिल है।

    • सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    एमजी विंडसर ईवी इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च हो गई है, और इसकी प्राइस 9.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। विंडसर ईवी के फीचर और स्पेसिफिकेशन की घोषणा के साथ ही कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की टेस्ट ड्राइव, बुकिंग और डिलीवरी टाइमलाइन भी साझा कर दी है।

    एमजी विंडसर ईवी की टेस्ट ड्राइव 25 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक विंडसर ईवी को 3 अक्टूबर से बुक करवा सकेंगे, जबकि इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी 12 अक्टूबर 2024 यानी दशहरा पर मिलेगी।

    एमजी विंडसर ईवी: डिजाइन और फीचर

    MG Windsor EV Front

    एमजी विंडसर ईवी एक क्रॉसओवर बॉडीस्टाइल वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसका डिजाइन साफ और सिंपल है। हालांकि इसमें कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स और फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स जैसे मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। विंडसर इलेक्ट्रिक कार में पांच पैसेंजर बैठ सकते हैं।

    MG Windsor EV Interior

    इसके केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ डैशबोर्ड पर वुडन इनसर्ट और केबिन में चारों तरफ ब्रॉन्ज इनसर्ट दिया गया है। इसकी पीछे वाली सीटों को 135 डिग्री तक रिक्लाइन किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.6-इंच टचस्क्रीन (एमजी कार में अब तक की सबसे बड़ी यूनिट), 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक एसी, पावर्ड ड्राइवर सीट, और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), सभी डिस्क ब्रेक, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा टियागो ईवी, पंच ईवी, और नेक्सन ईवी की प्राइस में हुई भारी कटौती, 3 लाख रुपये तक कम हुए दाम

    एमजी विंडसर ईवी: बैटरी पैक और रेंज

    एमजी विंडसर ईवी 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक में उपलब्ध है। आप इसके स्पेसिफिकेशन नीचे टेबल में देख सकते हैं:

    बैटरी पैक

    38 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    पावर

    136 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    331 किलोमीटर

    एमआईडीसी: मॉडिफाइड इंडियन ड्राइव साइकिल

    विंडसर ईवी: चार्जिंग ऑप्शन

    नई एमजी इलेक्ट्रिक कार तीन चार्जिंग ऑप्शन सपोर्ट करती है, जो इस प्रकार है:

    चार्जर

    चार्जिंग टाइम

    3.3 किलोवॉट एसी चार्जर

    13.8 घंटे

    7.4 किलोवॉट एसी फास्ट चार्जर

    6.5 घंटे

    50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर

    55 मिनट

    Mg Windsor EV Rear

    विंडसर ईवी के बैटरी पैक पर ग्राहकों को आजीवन वारंटी मिलेगी। इसके अलावा ग्राहक एमजी के ईहब ऐप के माध्यम से अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करते हैं तो वे पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर एक साल के लिए फ्री चार्जिंग का लाभ ले सकते हैं।

    कंपेरिजन

    एमजी विंडसर ईवी का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से है। इस प्राइस रेंज में इसकी टक्कर टाटा पंच ईवी से भी है।

    यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    r s bansal
    Oct 22, 2024, 12:47:17 PM

    जैसे कि हम सभी जानते है कि भारत में बारिश के दिनों में अपने देश की सड़कों का क्या हाल होता है हर साल , मेरे ख्याल से ये जब बारिश में रोड़ पर आधी पानी में डूबी होंगी तोहम बीच मेंही कही खड़े होंगे

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on एमजी विंडसर ईवी

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है