• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी की प्राइस में हुआ इजाफा, 50,000 रुपये तक बढ़े दाम

    प्राइस में हुए बदलावों में तीनों वेरिएंट की कीमत का बढ़ना और फ्री पब्लिक चार्जिंग ऑफर का बंद होना शामिल है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 30, 2025 17:44 ist
    info icon
    published onJan 30, 2025 17:44 IST
    last updated onJan 30, 2025 17:44 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

     

    • एमजी विंडसर को भारत में अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था।

    • यह गाड़ी तीन वेरिएंट : एक्साइट, एक्सक्लूसिव और एसेंस में उपलब्ध है।

    • इसमें तीनों वेरिएंट के साथ 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और सिंगल मोटर सेटअप (136 पीएस/200 एनएम) दिया गया है।

    • अब एमजी विंडसर की कीमत 14 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    विंडसर एमजी की भारत में तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। इस गाड़ी की प्राइस में इजाफा किया गया है जिसके चलते इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस अब खत्म हो गई है। इस इलेक्ट्रिक कार के तीनों वेरिएंट की कीमत 50,000 रुपये बढ़ गई है। यहां देखें एमजी विंडसर ईवी की नई वेरिएंट-वाइज कीमत:

    एमजी विंडसर प्राइस

     

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    एक्साइट 

    13.50 लाख रुपये 

    14 लाख रुपये 

    +50,000 रुपये

    एक्सक्लूसिव 

    14.50 लाख रुपये 

    15 लाख रुपये 

    +50,000 रुपये

    एसेंस 

    15.50 लाख रुपये 

    16 लाख रुपये 

    +50,000 रुपये

     

    एमजी विंडसर इलेक्ट्रिक के तीनों वेरिएंट की प्राइस में 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एमजी ईहब ऐप के जरिए अब कॉम्प्लिमेंट्री चार्जिंग भी बंद हो गई है। एमजी विंडसर ईवी की कीमत अब 14 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच हो गई है। यह कीमतें तब ही मान्य रहेंगी जब आप बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन नहीं चुनते हैं।

    कंफर्ट व सेफ्टी फीचर

    MG Windsor EV Launched, Prices Start From Rs 9.99 Lakh

    कंफर्ट के लिए इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 15.6 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले और 8.8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो एसी जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), हिल होल्ड असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : मेड-इन-इंडिया 5 डोर मारुति जिम्नी नोमेड जापान में लॉन्च, एडीएएस टेक्नोलॉजी, नए कलर और फीचर के साथ हुई पेश

    बैटरी व रेंज 

    एमजी विंडसर ईवी में 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप (136 पीएस/200 एनएम) दिया गया है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 332 किलोमीटर है। यह बैटरी पैक और मोटर सेटअप इस गाड़ी के तीनों वेरिएंट के साथ मिलता है।

    कंपेरिजन

    MG Windsor EV Launched, Prices Start From Rs 9.99 Lakh

    एमजी विंडसर का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से है।

     

    यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है