• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर प्लस 7-सीटर हुई लॉन्च, कीमत 13.34 लाख रुपये से शुरू

    7-सीटर हेक्टर प्लस की प्राइस 13.34 लाख रुपये से लेकर 18.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। ये इस एसयूवी के 6-सीटर वेरिएंट से 24,000 रुपये सस्ती है क्योंकि उसमें कैप्टन सीटें दी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 07, 2021 19:44 ist
    info icon
    published onJan 07, 2021 19:17 IST
    last updated onJan 07, 2021 19:44 IST
    7.6K Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector Plus 7-seater

    • अब 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है हेक्टर एसयूवी
    • 13.34 लाख रुपये से लेकर 18.32 लाख रुपये रखी गई है 7-सीटर हेक्टर प्लस की प्राइस
    • थ्री सीटर बेंच टाइप सीट दी गई है इसकी सेकंड रो में 
    • इस 7-सीटर वेरिएंट में नहीं दिया गया है ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन

    फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर को लॉन्च करने के साथ ही आज एमजी मोटर्स ने हेक्टर प्लस 7 सीटर (hector plus 7 seater) को भी लॉन्च कर दिया है। हेक्टर के इस नए 7-सीटर वेरिएंट की सेकंड रो में बेंच टाइप सीट दी गई है जबकि इसके 6-सीटर वर्जन में सेकंड रो पर कैप्टन सीट्स मिलती है। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 6-सीटर एमजी हेक्टर की प्राइस में भी बदलाव हो दिया है। एमजी हेक्टर प्लस की प्राइस लिस्ट इस प्रकार है:-

    हेक्टर 7-सीटर

    टर्बो पेट्रोल

    माइल्ड हाइब्रिड

    डीजल

    स्टाइल

    13.34 लाख रुपये

    -

    14.65 लाख रुपये

    सुपर

    -

    14.84 लाख रुपये

    15.75 लाख रुपये

    स्मार्ट

    -

    -

    17.51 लाख रुपये

    सलेक्ट

    -

    -

    18.32 लाख रुपये

    हेक्टर 6-सीटर पेट्रोल

    2020 मॉडल

    2021 मॉडल

    अंतर

    स्टाइल

    13.74 लाख रुपये

    -

    -

    सुपर

    -

    -

    -

    स्मार्ट डीसीटी

    16.70 लाख रुपये

    17.12 लाख रुपये

    42,000 रुपये

    शार्प डीसीटी

    18.36 लाख रुपये

    18.80 लाख रुपये

    44,000 रुपये

    पेट्रोल-हाइब्रिड

     

     

     

    सुपर

    -

    -

    -

    स्मार्ट

    -

    -

    -

    शार्प

    17.39 लाख रुपये

    17.75 लाख रुपये

    36,000 रुपये

    डीजल

     

     

     

    स्टाइल

    14.90 लाख रुपये

    -

    -

    सुपर

    15.70 लाख रुपये

    16 लाख रुपये

    30,000 रुपये

    स्मार्ट

    17.20 लाख रुपये

    17.62 लाख रुपये

    42,000 रुपये

    शार्प

    18.69 लाख रुपये

    19.13 लाख रुपये

    44,000 रुपये

    7-सीटर हेक्टर प्लस में टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन केवल बेस वेरिएंट स्टाइल में ही दिया गया है। वहीं माइल्ड हाइब्रिड इंजन की चॉइस केवल सुपर वेरिएंट में ही रखी गई है। दूसरी तरफ डीजल इंजन का ऑप्शन नए सलेक्ट वेरिएंट के साथ साथ बाकी सभी वेरिएंट में रखा गया है। 

    हेक्टर प्लस 2021 में 18 इंच के नए ड्यूल टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं इसके केबिन में रेगुलर मॉडल की तरह ड्यूल टोन टैन और ब्लैक थीम दी गई है। फीचर्स के तौर पर इस 7 सीटर कार में 10.4 इंच वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आई स्मार्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलैस चार्जिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, पावर्ड टेलगेट, पावर्ड एंड वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड ओआरवीएम और 6 एयरबैग दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : जनवरी 2021 में लॉन्च और शोकेस होंगी ये कारें,आप भी डालिए एक नजर

    इसमें रेगुलर हेक्टर वाले ही इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर टर्बाे इंजन दिया गया है, जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। हेक्टर 5-सीटर की तरह इसमें भी पेट्रोल इंजन के साथ 48 वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम का ऑप्शन दिया गया है। हेक्टर प्लस डीजल में 2.0 लीटर इंजन दिया गया है, जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।एमजी हेक्टर 7-सीटर वेरिएंट में डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस नहीं रखी गई है और इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है। 

    प्रमख तौर पर इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी500 से रहेगा। इसके बाद ये जल्द लॉन्च होने जा रही टाटा सफारी और सेकंड जनरेशन एक्सयूवी500 को भी टक्कर देगी। प्राइस के लिहाज से कहीं ना कहीं इसका मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से भी है।

    यह भी देखें: एमजी हेक्टर प्लस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर प्लस 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी हेक्टर प्लस 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है