• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर का फेसलिफ्ट मॉडल हुआ लॉन्च, 12.89 लाख रुपये रखी गई है शुरूआती कीमत

    एमजी मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एसयूवी हेक्टर का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 12.89 लाख रुपये से लेकर 18.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम,दिल्ली) के बीच रखी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 07, 2021 16:49 ist
    info icon
    published onJan 07, 2021 14:49 IST
    last updated onJan 07, 2021 16:49 IST
    4.6K Views
    • Write a कमेंट

    फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर के फीचर हिंदी वॉइस कमांड पर काम करेंगे।

    MG Hector Facelift 2021

    • लॉन्च के 18 महीने बाद दिया गया है इस पॉपुलर एसयूवी को अपडेट 
    • छोटे मोटे अपडेट्स और नए फीचर के साथ फिर से किया गया है लॉन्च
    • पहले की तरह डीजल और पेट्रोल इंजन का मिलेगा ऑप्शन
    • 12.89 लाख रुपये से लेकर 18.32 लाख रुपये रखी गई है कीमत

    एमजी मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एसयूवी हेक्टर का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 12.89 लाख रुपये से लेकर 18.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम,दिल्ली) के बीच रखी गई है। प्री फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर की प्राइस महज 24,000 रुपये ही बढ़ी है। भारत में एमजी हेक्टर (mg hector) को आज से 18 महीने पहले लॉन्च किया गया था। इस दरम्यान ये कार इंडिया की बेस्ट सेलिंग मिड साइज एसयूवी रही। 2020 की दूसरी छमाही में एमजी मोटर्स हेक्टर का 6 सीटर मॉडल हेक्टर प्लस भी लेकर आई। 

    नई एमजी हेक्टर की प्राइस लिस्ट कुछ इस प्रकार हैः

    हेक्टर फेसलिफ्ट

    टर्बो पेट्रोल

    माइल्ड हाइब्रिड

    डीजल

    स्टाइल

    12,89,800 रुपये

    -

    14,20,800 रुपये

    सुपर

    13,88,800 रुपये

    14,39,800 रुपये

    15,30,800 रुपये

    स्मार्ट

    16,41,800 रुपये (डीसीटी)

    15,65,800 रुपये

    16,91,800 रुपये

    शार्प

    17,99,800 रुपये (डीसीटी)

    16,99,800 रुपये

    18,32,800 रुपये

    हेक्टर के अपडेटेड मॉडल में कंपनी ने हल्के फुल्के बदलाव करते हुए कुछ एक्सट्रा फीचर्स दिए हैं। साथ ही इसमें हिंदी वॉइस कमांड का नया फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इसके फ्रंट में नई क्रोम ग्रिल, 18 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील, फ्रंट और बैक में स्किड प्लेट, दोनों साइड में स्कफ प्लेट और नया ग्लॉसी ब्लैक टेलगेट गार्निश भी दिया गया है। इसके एक्सटीरियर में बदलाव देखने पर ही नजर आएंगे। हेक्टर प्लस में दिया गया स्टारी ब्लू कलर अब इसके फेसलिफ्ट वर्जन में भी दे दिया गया है। इसके अलावा रेड ब्लैक और व्हाइट ब्लैक ड्यूल टोन कलर ऑप्शंस भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : जनवरी 2021 में लॉन्च और शोकेस होंगी ये कारें,आप भी डालिए एक नजर

    MG Hector Facelift 2021 Interior

    नई एमजी हेक्टर 2021 के केबिन में भी बदलाव किए गए हैं। इस अपडेटेड मॉडल में चैंपेग्न और ब्लैक थीम दी गई है। नए फीचर्स के तौर पर इस एमजी कार में वायरलैस चार्जिंग, एनहैंस्ड थाई सपोर्ट, वेंटिलेटेड सीट्स, स्मार्टवॉच से लैस रिमोट कंट्रोल और ऑटो डिमिंग इंटीरियर रियरव्यू मिरर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट अब 31 हिंदी वॉइस कमांड सपोर्ट करेगा जो कि एक सेगमेंट फर्स्ट फीचर है। इन वॉइस कमांड की लिस्ट कुछ इस प्रकार से हैः-

     

    क्रम.संख्या

    फंक्शन

    कमांड

    1

    रेडियो प्ले करने के लिए

    रेडियो चलाओ

    2

    रेडियो बजाओ

    3

    एएम प्ले करने के लिए

    एएम चलाओ

    4

    एफएम प्ले करने के लिए

    एफएम बजाओ

    5

    एफएम चलाओ

    6

    अगले रेडियो स्टेशन पर स्विच करने के लिए

    अगला रेडियो स्टेशन

    7

    पिछले रेडियो स्टेशन पर स्विच करने के लिए

    पिछला रेडियो स्टेशन

    8

    आवाज बढ़ाने के लिए

    वॉल्यूम बढ़ाओ

    9

    आवाज कम करने के लिए

    वॉल्यूम कम करो

    10

    सनरूफ खोलने के लिए

    सनरूफ खोलो

    11

    खुल जा सिम सिम

    12

    सनरूफ बंद करने के लिए

    सनरूफ बंद कर दो

    13

    एसी चलाने के लिए

    एसी ऑन कर दो

    14

    एसी बंद करने के लिए

    एसी बंद कर दो

    15

    तापमान बढ़ाने के लिए

    टेंपरेचर बढ़ा दो 

    16

    मुझे ठण्ड लग रही है

    17

    तापमान कम करने के लिए

    टेंपरेचर कम कर दो

    18

    मुझे गर्मी लग रही है

    19

    फैन स्पीड बढ़ाने के लिए

    फैन स्पीड बढ़ा दो 

    20

    फैन स्पीड कम करने के लिए

    फैन स्पीड कम कर दो

    21

    अगला गाना प्ले करने के लिए

    अगला गाना

    22

    पिछला गाना प्ले करने के लिए

    पिछला गाना

    23

    फेवरेट सॉन्ग प्ले करने के लिए

    मेरे वाले गाने बजा दो

    24

    नेविगेशन ऑन करने के लिए

    नेविगेशन चलाओ

    25

    पेट्रोल पंप ढूंढने के लिए

    पेट्रोल पंप ढूंढो 

    26

    अस्पताल ढूंढने के लिए

    हॉस्पिटल ढूंढो 

    27

    रेस्टोरेंट ढूंढने के लिए

    रेस्टोरेंट ढूंढो  

    28

    घर जाने के लिए

    घर चलो 

    29

    ऑफिस जाने के लिए

    ऑफिस चलो 

    30

    काम पर चले

    31

    म्यूजिक प्ले करने के लिए

    म्यूजिक चलाओ

    इसके अलावा इसमें पहले की तरह पैनोरमिक सनरूफ, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रेक्शन कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10.4 इंच वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, टीपीएमएस, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, चारों टायरों पर डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग और इंटीरियर एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    MG Hector Facelift 2021 Rear

    नई हेक्टर में पहले वाले ही पेट्रोल-डीजल इंजन दिए गए हैं। इसके पेट्रोल मॉडल में 1.5 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करते हैं। इस इंजन के साथ इसमें माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम का ऑप्शन भी दिया गया है। डीजल मॉडल में 2.0 लीटर इंजन लगा है जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सभी इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है, वहीं नॉन हाइब्रिड पेट्रोल इंजन क साथ इसमें 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी रखा गया है।

    सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन टाटा हैरियर, किया सेल्टोस और हुंडई क्रेटा से है। जल्द ही इसके कंपेरिजन में नई महिंद्रा एक्सयूवी500 की भी एंट्री होगी।

    यह भी देखें: एमजी हेक्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी हेक्टर 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है