एमजी साइबरस्टर भारत में कल होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास
साइबरस्टर एम9 के बाद दूसरी एमजी सिलेक्ट कार होगी और यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी से ज्यादा सस्ती भी हो सकती है
- Write a कमेंट

-
एमजी साइबरस्टर की प्री-बुकिंग फिलहाल जारी है।
-
इस गाड़ी को एमजी के प्रीमियम सिलेक्ट आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा।
-
इसमें सिंगल 77 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ डुअल-मोटर सेटअप और ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है।
-
एमजी साइबरस्टर कार चार कलर ऑप्शन : फ्लेयर रेड, न्यूक्लियर येलो, एंडेस ग्रे और मॉडर्न बेज में आएगी।
-
इसकी कीमत 65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू हो सकती है।
एम9 की लॉन्चिंग के बाद अब एमजी ने कंफर्म किया है कि वह एमजी साइबरस्टर को भारत में कल लॉन्च करने जा रही है। यह एमजी के ज्यादा प्रीमियम सिलेक्ट पोर्टफोलियो के तहत आने वाली दूसरी कार होगी। यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर एमजी एम9 एमपीवी से ज्यादा सस्ती हो सकती है। इसकी कीमत 65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। साइबरस्टर को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था और उस दौरान इससे जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आई थी। एमजी साइबरस्टर में क्या कुछ मिलेगा खास आइए जानते हैं इसके बार में आगे :-
डिजाइन

एमजी साइबरस्टर लुक्स के मामले में बेहद शानदार है। यह गाड़ी अपनी स्पोर्टी कन्वर्टिबल और लो स्लंग डिजाइन की वजह से एकदम हट कर लगती है। इसमें सीजर डोर दिए गए हैं, यह भारत की सबसे सस्ती कार होगी जिसमें ऐसे यूनीक डोर मिलेंगे। आगे की तरफ इसमें पेटल शेप्ड एलईडी डीआरएल्स के साथ स्लीक एलईडी हेडलाइट, 20-इंच 7-स्पोक डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और एरो-शेप्ड एलईडी टेललाइट के साथ लाइट बार दिया गया है जो टेलगेट की पूरी लंबाई पर फैला हुआ है।
यह गाड़ी चार डुअल टोन कलर ऑप्शन : फ्लेयर रेड, न्यूक्लियर येलो, एंडेस ग्रे और मॉडर्न बेज में आएगी। इसमें फ्लेयर रेड और न्यूक्लियर येलो कलर के साथ ब्लैक रूफ मिलेगी, जबकि एंडेस ग्रे और मॉडर्न बेज कलर ऑप्शन के साथ रेड रूफटॉप दिया जाएगा।
इंटीरियर

एमजी साइबरस्टर एक 2-सीटर कार है जिसकी इंटीरियर डिजाइन एक्सटीरियर की जितनी आकर्षक है। इसमें फाइटर जेट कॉकपिट जैसी डैशबोर्ड डिजाइन के साथ थ्री-स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस 2-सीटर रोडस्टर कार में स्पोर्ट सीटें दी गई हैं जो कि छह तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होती हैं और यह हीटिंग और मेमोरी फंक्शन के साथ आती हैं।
फीचर और सेफ्टी

एमजी साइबरस्टर गाड़ी में डैशबोर्ड पर ट्राई-स्क्रीन सेटअप दिया गया है जिसमें ड्राइवर डिस्प्ले के लिए 10.25-इंच स्क्रीन, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और गाड़ी से जुड़े जरूरी आंकड़े देखने के लिए सेंटर कंसोल पर एक एडिशनल 7-इंच स्क्रीन शामिल है। इसमें एसी कंट्रोल के लिए एक डेडिकेटेड चौथी स्क्रीन भी दी गई है। इसमें इलेक्ट्रिक रूप से खुलने और फोल्ड होने वाली रूफ, 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम और मल्टी-ड्राइव मोड भी दिया गया है।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और एक्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल है।
बैटरी पैक व मोटर

एमजी ने कंफर्म किया है कि साइबरस्टर कार में सिंगल बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन दी जाएगी। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-
| बैटरी पैक |
77 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर |
2 (हर एक्सेल पर एक) |
| ड्राइवट्रेन |
ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) |
| पावर |
510 पीएस |
| टॉर्क |
725 एनएम |
| एसेलेरेशन (0-100 किमी/घंटे) |
3.2 सेकंड |
| डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज |
443 किलोमीटर |
मुकाबला

एमजी साइबरस्टर का मुकाबला किसी से नहीं रहेगा, लेकिन यह बीएमडब्ल्यू जेड4 के मुकाबले एक अच्छा इलेक्ट्रिक ऑप्शन साबित होगी।