• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नेक्सा शोरूम के जरिए बिकेगी मारुति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार, 20 जुलाई को उठेगा पर्दा

    मारुति ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से 20 जुलाई को पर्दा उठोगी। यह टोयोटा हाइराइडर का क्रॉस बैज वर्जन होगा जिसे कंपनी ग्रैंड विटारा नाम से पेश कर सकती है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी इसे नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 06, 2022 18:36 ist
    info icon
    published onJul 06, 2022 18:36 IST
    last updated onJul 06, 2022 18:36 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से 20 जुलाई को पर्दा उठोगी। यह टोयोटा हाइराइडर का क्रॉस बैज वर्जन होगा जिसे कंपनी ग्रैंड विटारा नाम से पेश कर सकती है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी इसे नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचेगी।

    maruti baleno

    नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के आने के बाद मारुति के प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा पर छह मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। वर्तमान में इस डीलरशिप पर बलेनो, इग्निस, एस-क्रॉस, सियाज और एक्सएल6 बिक रही है।

    मारुति की इस नई एसयूवी के साथ कंपनी कई नई टेक्नोलॉजी की पेशकश करने जा रही है जिसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन भी शामिल है। यहां देखिए इसके इंजन ऑप्शन की जानकारीः

    इंजन

    1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन

    1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन

    पावर

    102पीएस

    116पीएस (संयुक्त)

    टॉर्क

    135एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    ई-सीवीटी

    Urban Cruiser Hyryder Hybrid powertrain

    मारुति इस एसयूवी में एक इलेक्ट्रिक मोटर देगी जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 80.2पीएस की पावर और 141एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी। यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव मॉडल होगा जिसमें ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी दिया जाएगा। हालांकि यह ऑप्शन इसके माइल्ड-हाइब्रिड मैनुअल वेरिएंट के साथ ही दिया जाएगा। इस सेगमेंट में टोयोटा और मारुति ही ऐसे ब्रांड हैं जो कार में ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन देने जा रहे हैं।

    Toyota Urban Cruiser Hyryder cabin

    इसमें टोयोटा हाइराइडर वाले फीचर्स और टेक्नोलॉजी दी जाएगी। भारत में मारुति की इस एसयूवी को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 9.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका कंपेरिजन स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, फोक्सवैगन टाइगन, किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा से होगा।

    यह भी पढ़ें : मारुति अपनी सभी कारों को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से करेगी लैस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Compact SUV पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी कॉम्पैक्ट एसयूवी

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है