• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2025 में मारुति, महिंद्रा और हुंडई ने बेची भारत में सबसे ज्यादा कार

    भारत में मारुति एकमात्र कंपनी थी जिसने जून 2025 में एक लाख से ज्यादा कार बेची

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 08, 2025 11:35 ist
    info icon
    published onJul 08, 2025 11:35 IST
    last updated onJul 08, 2025 11:35 IST
    334 Views
    • Write a कमेंट

    हर बार की तरह जून 2025 में मारुति एक लाख यूनिट से ज्यादा बिक्री के साथ भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद रही। हालांकि मारुति सुजुकी की मासिक आधार पर बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। वहीं हुंडई, होंडा, फोक्सवैगन, रेनो और सिट्रोएन ही ऐसे ब्रांड थे जिन्होंने जून में मासिक ग्रोथ दर्ज की। यहां देखिए जून 2025 में भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी की लिस्ट:

    कंपनी

    जून 2025

    मई 2025

    जून 2024

    मासिक ग्रोथ

    सालाना ग्रोथ

    मार्केट शेयर जून 2025

    मार्केट शेयर जून 2024

    मारुति सुजुकी

    118906

    135962

    137160

    (-12.5%)

    (-13.3%)

    37.4%

    40.4%

    महिंद्रा

    47306

    52431

    40022

    (-9.8%)

    18.2%

    14.9%

    11.8%

    हुंडई

    44024

    43861

    50103

    0.4%

    (-12.1%)

    13.9%

    14.8%

    टाटा

    37083

    41557

    43527

    (-10.8)

    (-14.8%)

    11.7%

    12.8%

    टोयोटा

    26453

    29280

    25572

    (-9.7%)

    2.7%

    8.3%

    7.6%

    किआ

    20625

    22315

    21300

    (-7.6%)

    (-3.2%)

    6.5%

    6.3%

    एमजी

    5829

    6304

    4644

    (-7.5%)

    25.5%

    1.8%

    1.4%

    स्कोडा

    5014

    6740

    2566

    (-25.6%)

    95.4%

    1.6%

    0.8%

    होंडा

    4618

    3950

    4804

    16.9%

    (-3.9%)

    1.5%

    1.4%

    फोक्सवैगन

    3089

    2848

    3260

    8.5%

    (-5.2%)

    1%

    1%

    रेनो

    2625

    2502

    3553

    4.9%

    (-26.1%)

    0.8%

    1%

    निसान

    1313

    1354

    2107

    (-3%)

    (-37.7%)

    0.4%

    0.6%

    सिट्रोएन

    610

    333

    339

    83.2%

    79.9%

    0.2%

    0.1%

    जीप

    262

    276

    281

    (-5.1%)

    (-6.8%)

    0.1%

    0.1%

    • भारत के कार बाजार में हर बार की तरह मारुति सुजुकी नंबर एक पर रही और जून 2025 में कंपनी ने 1.18 लाख से ज्यादा कार बेची। हालांकि मारुति की मासिक बिक्री में 12.5 प्रतिशत और सालाना आधार पर बिक्री में 13.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में जून 2024 की तुलना में कंपनी का मार्केट शेयर 3 प्रतिशत कम हुआ है।

    Mahindra Thar Roxx Now Comes With Three New Comfort And Convenience Features

    • महिंद्रा 47,306 यूनिट एसयूवी कार की बिक्री के साथ जून 2025 में दूसरे नंबर पर रही। हालांकि कंपनी की मासिक आधार पर बिक्री करीब 10 प्रतिशत कम हुई है, जबकि जून 2024 की तुलना में बिक्री 18.2 प्रतिशत बढ़ी है। जून 2024 की तुलना में कंपनी का मार्केट शेयर 3.2 प्रतिशत तक बढ़ा है।

    Hyundai Creta

    • हुंडई ने 44,000 से ज्यादा कार बेची और मासिक ग्रोथ में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं सालाना आधार पर बिक्री में 12.1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई है और मार्केट शेयर भी 0.9 प्रतिशत तक घटा है।

    • टाटा मोटर्स चौथी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही और इसकी मासिक आधार पर बिक्री 10.8 प्रतिशत जबकि जून 2024 की तुलना में 14.8 प्रतिशत कम हुई है। वर्तमान में कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी 11.7 प्रतिशत है, जबकि पिछले साल जून में यह 12.8 प्रतिशत थी।

    • टोयोटा पांचवी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है और पिछले महीने कंपनी की कुल बिक्री 26,000 यूनिट से ज्यादा थी। कंपनी की मासिक सेल्स में 9.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत की मामूली ग्रोथ रही।

    Kia Syros Top Variant

    • जून 2025 में किआ मोटर्स ने 20,600 से ज्यादा यूनिट बेची। इसकी मासिक ग्रोथ में 7.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई, जबकि सालाना आधार पर मांग 3.2 प्रतिशत कम हुई है। गिरावट के बावजूद इसका मार्केट शेयर 6.5 प्रतिशत पर स्टेबल है।

    • एमजी मोटर्स की सालाना ग्रोथ काफी अच्छी 25.5 प्रतिशत रही, जबकि मई 2025 की तुलना में मासिक आधार पर बिक्री में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

    • स्कोडा की डिमांड में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ, जून 2024 की तुलना में सालाना आधार पर कंपनी की ग्रोथ 95.4 प्रतिशत रही। हालांकि कंपनी की मासिक आधार पर बिक्री में 25.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

    2nd-generation Honda Amaze

    • होंडा ने 16.9 प्रतिशत मासिक ग्रोथ के साथ रिकवरी के संकेत दिखाए और पिछले महीने कुल 4500 से ज्यादा यूनिट डिस्पैच की। हालांकि जून 2024 की तुलना में कंपनी की बिक्री में कुछ गिरावट दर्ज हुई और सालाना आधार पर डिमांड 3.9 प्रतिशत कम रही।

    • फोक्सवैगन, रेनो और निसान को बढ़त हासिल करने में काफी संघर्ष करना पड़ा। रेनो और फोक्सवैगन की मासिक आधार पर बिक्री क्रमश: 8.5 प्रतिशत और 4.9 प्रतिशत बढ़ी। वहीं निसान की सालाना आधार पर बिक्री करीब 38 प्रतिशत तक कम हुई।

    • सिट्रोएन ने जून 2025 में 610 यूनिट बेची, जो मई 2025 की तुलना में करीब दोगुनी थी। वहीं जीप ने जून 2025 में 262 गाड़ी बेची।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है