• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024-25 में मारुति वैगन आर और मारुति स्विफ्ट रही सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज हैचबैक कार, सेगमेंट की सभी गाड़ियों की सेल्स में रही गिरावट

    हालांकि मारुति वैगनआर और स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही, लेकिन पूरे सेगमेंट की सेल्स में गिरावट दर्ज हुई

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 24, 2025 13:52 ist
    info icon
    published onApr 24, 2025 13:52 IST
    last updated onApr 24, 2025 13:52 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    FY 2025 Hatchback Sales

    भारत के कार बाजार में हैचबैक गाड़ी सबसे पसंदीदा व्हीकल होती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से इनकी बिक्री में गिरावट आ रही है, क्योंकि अब लोग एसयूवी कार लेना पसंद कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 भी इस मामले में अलग नहीं रहा और सभी कॉम्पैक्ट व मिडसाइड हैचबैक कार की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई, जिनमें टाटा टियागो की सेल्स सबसे ज्यादा घटी। हालांकि गिरावट के बावजूद भी 2024-25 में मारुति वैगन आर सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, और यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी भी थी।

    यहां देखिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कौनसी कॉम्पैक्ट और मिडसाइज हैचबैक कार को कितने बिक्री के आंकड़े मिले:

    मॉडल

    2024-25

    2023-24

    ग्रोथ

    मारुति वैगनआर

    1,98,451 

    2,00,177 

    -1 %

    मारुति स्विफ्ट

    1,79,641

    1,95,321

    -8 %

    टाटा टियागो (आईसीई+ईवी)

    69,234 

    85,478

    -19 %

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 

    62,415

    70,764

    -12 %

    मारुति सेलेरियो

    33,025 

    39,931 

    -17%

    मारुति इग्निस

    27,438 

    32,463 

    -15 %

    Maruti Wagon R

    • वित्तीय वर्ष 2024-25 में मारुति वैगन आर सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार थी। यह ना केवल इस सेगमेंट में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी थी, बल्कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी थी। हालांकि 2023-24 के मुकाबले इसकी बिक्री में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

    • मारुति ने 2024-25 में स्विफ्ट कार की करीब 1.8 लाख यूनिट डिस्पैच की। 2023-24 के मुकाबले इस मॉडल की बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

    यह भी पढ़ें: 2024-2025 में मास-मार्केट सेडान कारों की सेल्स में हुई भारी गिरावट, केवल मारुति डिजायर और फोक्सवैगन वर्टस को मिले पॉजिटिव बिक्री के आंकड़े

    • 2024-25 में टाटा ने टियागो आईसीई और ईवी की मिलाकर 69,000 से ज्यादा यूनिट बेची। इन दोनों कार की सेल्स में सबसे ज्यादा 19 प्रतिशत की गिरावट रही।

    Hyundai Grand i10 Nios

    • वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की सेल्स में 12 प्रतिशत की गिरावट रही। कंपनी ने इसकी 62,400 से ज्यादा यूनिट डिस्पैच की।

    Maruti Celerio

    • पिछले वित्तीय वर्ष में मारुति ने सेलेरियो कार की 33,000 से ज्यादा यूनिट डिस्पैच की। वहीं 2023-24 में कंपनी ने इसकी करीब 40,000 यूनिट बेची थी, यह इस लिस्ट की दूसरी कार है जिसकी सेल्स में टियागो के बाद सबसे ज्यादा गिरावट रही।

    • 2024-25 में मारुति ने इग्निस की 27,400 से ज्यादा यूनिट डिस्पैच की। 2023-24 के मुकाबले इस बार इग्निस गाड़ी की सेल्स 15 प्रतिशत कम रही।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Wagon R पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है