• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कितनी खास होगी बूस्टरजेट इंजन वाली बलेनो आरएस

    मारूति की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को घरेलू बाजार में काफी सराहा गया है। हालांकि कम पावरफुल इंजन के कारण इसने कुछ लोगों को निराश भी किया। इंजन पर मिली प्रतिक्रिया के बाद बलेनो का पहले ज्यादा पावरफुल ‘आरएस’ वेरिएंट तैयार किया गया है। इसमें 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन मिलेगा। इसे ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया जाएगा। इस इंजन के साथ मारूति भी उन कंपनियों की सूची में शुमार हो जाएगी जिन्होंने कम क्षमता वाले टर्बोचार्जड इंजन उतारे हैं। बलेनो आरएस का मुकाबला फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई और अबार्थ पुंटो से होगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 29, 2016 17:24 ist
    info icon
    published onJan 29, 2016 17:24 IST
    last updated onJan 29, 2016 17:24 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप भी चाहत रखते हैं पावरफुल बलेनो की, तो आइए जानते हैं क्या खास होगा इस कार में…

    बलेनो-आरएस, मौजूदा मॉडल का स्पोर्टियर वर्जन है। इसमें 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर बूस्टरजेट इंजन दिया गया है। यह इंजन 110बीएचपी की पावर व 170एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। पोलो जीटी टीएसआई के मुकाबले तो बलेनो आरएस ज्यादा पावरफुल है लेकिन अबार्थ पुंटो की पावर इससे ज्यादा है। अबार्थ पुंटो 145एचपी की पावर देती है।

    दूसरे अपडेट की बात करें तो कंपनी ने बलेनो आरएस की अभी झलक भर दिखाई है। इनमें कार को पीछे से दिखाया गया है। तस्वीर पर गौर करें तो बलेनो आरएस मौजूदा मॉडल से अलग हो सकती है। इसके पिछले बंपर में ड्यूल टोन स्कीम के साथ फॉक्स डिफ्यूजर दिया जाएगा। आगे के बंपर को भी स्पोर्टी ट्रीटमेंट मिल सकता है। साइड प्रोफाइल पर ध्यान दें तो यहां नए डायमंड कट अलॉय व्हील मिलेंगे।

    इंटीरियर की बात करें तो केबिन को भी स्पोर्टी रखे जाने की उम्मीद है। इसमें कुछ नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : लीक हुई मारूति विटारा ब्रेज़ा के वेरिएंट और फीचर्स की जानकारी, डालिए एक नज़र

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है