• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति ने पेश किया ऑल्टो का एमएस धोनी स्पेशल एडिशन

    मारुति सुजुकी ने ऑल्टो रेंज के लिमिटेड एडिशन पेश किए हैं। ये लिमिटेड एडिशन क्रिकेटर एमएस धोनी से प्रेरित हैं, इन्हें एमएस धोनी लिमिटेड एडिशन नाम दिया गया है।

    tdk
    tdk
    Published On सितंबर 26, 2016 12:52 ist
    info icon
    published onSep 26, 2016 12:49 IST
    last updated onSep 26, 2016 12:52 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    ऑल्टो-800 (एलएक्सआई) और ऑल्टो के-10 (एलएक्सआई और वीएक्सआई) स्पेशल एडिशन में उपलब्ध होंगी। इन के बाहर और अंदर कुछ बदलाव मिलेंगे। लिमिटेड एडिशन की डिलिवरी अक्टूबर से शुरू होगी।

    गौरतलब है कि धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' से भी मारुति सुजुकी जुड़ी हुई है।

    लिमिटेड एडिशन ऑल्टो-800 के लिए 16,777 रूपए और ऑल्टो के-10 के लिए 12,777 रूपए ज्यादा देने होंगे। लिमिटेड एडिशन में नए बॉडी ग्राफिक्स, एमएस धोनी के सिग्नेचर, स्पोर्टी सीट कवर (7 नंबर लिखा हुआ), सिंगल डिन म्यूजिक सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इन के अलावा स्टीयरिंग व्हील कवर, एम्बियंट लाइटिंग, स्पॉइलर और डोर सिल गार्ड मिलेंगे। केबिन में ब्लैक के साथ सिल्वर और रेड के साथ ब्लू कलर का विकल्प मिलेगा।

    कार के इंजन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में ऑल्टो-800 की कीमत 2.49 लाख से शुरू होकर 3.76 लाख रूपए तक जाती है। वहीं ऑल्टो के-10, 3.29 लाख रूपए से शुरू होकर 4.15 लाख रूपए तक जाती है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है