• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति अर्टिगा Vs रेनो ट्राइबर : कौनसी 7-सीटर एमपीवी में मिलता है ज्यादा केबिन स्पेस ?

    एमपीवी सेगमेंट में रेनो ट्राइबर का मुकाबला मारुति अर्टिगा से है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 24, 2019 13:36 ist
    info icon
    published onDec 23, 2019 19:37 IST
    last updated onDec 24, 2019 13:36 IST
    574 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो इंडिया (Renault India) ने अपनी 'ट्राइबर' एमपीवी को इस साल ही लॉन्च किया है। लॉन्च के साथ ही यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। एमपीवी सेगमेंट (MPV Segment) में रेनो ट्राइबर का मुकाबला मारुति अर्टिगा से है। मगर क्या ये 7 सीटर कार अर्टिगा का एक बेहतरीन और किफायती विकल्प है। ये जानने के लिए हमनें केबिन स्पेस के मोर्चे पर इन दोनों एमपीवी का कंपेरिज़न किया है। लेकिन इससे पहले आइये नज़र डालते है दोनों के एक्सटीरियर साइज़ पर  -

     एक्सटीरियर साइज़ : 

     

    रेनो ट्राइबर (Renault Triber)

    मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga)

    लंबाई

    3990 मिलीमीटर

    4395mm (+405 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1739 मिलीमीटर

    1735mm (-4 मिलीमीटर)

    ऊंचाई

    1643 मिलीमीटर

    1690mm (+47 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस 

    2636 मिलीमीटर

    2740mm (+104 मिलीमीटर)

    बूट स्पेस

    84 लीटर, 625 लीटर तक विस्तार करने योग्य 

    209 लीटर,  803 लीटर तक विस्तार करने योग्य 

     -  ट्राइबर एक सब-4 मीटर एमपीवी है, वहीं अर्टिगा एक कॉम्पैक्ट एमपीवी (Compact MPV) है जिसका साइज़ 4-मीटर से ज्यादा है। 

     -  टेबल पर गौर करें तो ट्राइबर के मुकाबले अर्टिगा ज्यादा ऊंची व लंबी कार है। इसका व्हीलबेस व बूट स्पेस भी ट्राइबर से ज्यादा है।  

     -  चौड़ाई के मामले में दोनों कारों के बीच मामूली अंतर है। जहां ट्राइबर की चौड़ाई 1739 मिलीमीटर है, वहीं अर्टिगा की चौड़ाई 1735 मिलीमीटर (-4 मिलीमीटर) है। 

    फ्रंट रो स्पेस : 

     

    रेनो ट्राइबर

    मारुति अर्टिगा

    लेगरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    930 मिलीमीटर -1080 मिलीमीटर

    860 मिलीमीटर -1000 मिलीमीटर

    नी-रूम  (न्यूनतम-अधिकतम)

    635 मिलीमीटर -830 मिलीमीटर

    550 मिलीमीटर -770 मिलीमीटर

    हैडरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    945मिलीमीटर--975 मिलीमीटर

    975 मिलीमीटर-1040 मिलीमीटर

    सीट बेस लंबाई

    485 मिलीमीटर

    485 मिलीमीटर

    सीट बेस चौड़ाई

    480 मिलीमीटर

    495 मिलीमीटर

    सीट बेस ऊंचाई

    640 मिलीमीटर

    600 मिलीमीटर

    केबिन चौड़ाई 

    1315 मिलीमीटर

    1360 मिलीमीटर

    शोल्डर रूम 

    1240 मिलीमीटर

    1320 मिलीमीटर

    आइडियल फ्रंट नी-रूम* 

    785 मिलीमीटर

    620 मिलीमीटर

    Renault Triber

     - छोटी एमपीवी होने के बावजूद रेनो ट्राइबर में अर्टिगा के मुकाबले ज्यादा लेगरूम और नी-रूम स्पेस मिलता है। साथ ही इसमें बेहतर फ्रंट नी-रूम स्पेस भी मिलता है। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि लंबे कद के पैसेंजर्स के लिए ट्राइबर एक बेहतर एमपीवी साबित ​होती है। 

     -  हालांकि, हेडरूम और शोल्डर रूम स्पेस के मामले में अर्टिगा कहीं ज्यादा बेहतर एमपीवी है। 

     -  दोनों ही कारों में फ्रंट सीट बेस की लंबाई बराबर है। ट्राइबर की तुलना में अर्टिगा की सीट बेस की चौड़ाई 15 मिलीमीटर ज्यादा है।  वहीं, इसकी ऊंचाई ट्राइबर से थोड़ी कम है। कुल मिलाकर, अर्टिगा की चौड़ी-चौड़ी सीटें बैठने के लिहाज से बेहद कम्फर्टेबल है। 

     -  ट्राइब्र की तुलना में अर्टिगा का केबिन ज्यादा स्पेशियस है।

    सेकंड रो : 

     

    रेनो ट्राइबर

    मारुति अर्टिगा

    नी-रूम  (न्यूनतम-अधिकतम)

    650 मिलीमीटर-850 मिलीमीटर

    520 मिलीमीटर -850 मिलीमीटर

    हेडरूम 

    980 मिलीमीटर

    990 मिलीमीटर

    सीट बेस लंबाई

    445 मिलीमीटर

    500 मिलीमीटर

    सीट बेस चौड़ाई

    1195 मिलीमीटर

    1280 मिलीमीटर

    सीट बेस ऊंचाई

    610 मिलीमीटर

    570 मिलीमीटर

    शोल्डर रूम

    1300 मिलीमीटर

    1375 मिलीमीटर

    आइडियल नी-रूम*

    450 मिलीमीटर -710 मिलीमीटर

    580 मिलीमीटर -710 मिलीमीटर

    फ्लोर हंप ऊंचाई

    30 मिलीमीटर

    0

    फ्लोर हंप चौड़ाई 

    250 मिलीमीटर

    0

     - दोनों ही कारों में 850 मिलीमीटर अधिकतम नी-रूम मिलता है। हालांकि, ट्राइबर एमपीवी में बेहतर न्यूनतम नी-रूम मिलता है। यानि दोनों कारों की फ्रंट रो सीटों को पीछे की ओर अगर पूरा स्लाइड किया जाए, तो ऐसी स्थिति में ट्राइबर में ज्यादा नी-रूम स्पेस मिलेगा।  

    - सेकंड रो की सीटों पर ट्राइबर के मुकाबले अर्टिगा में बेहतर हैडरूम, शोल्डर रूम स्पेस मिलता है।ट्राइबर की तुलना में इसमें सीटबेस की चौड़ाई व लंबाई भी ज्यादा है। साथ ही अर्टिगा में फ्लैट फ्लोर का लाभ भी मिलता है, जिससे दूसरी रो पर तीसरा पैसेंजर  कंफर्टेबल होकर बैठ सकता है।

    थर्ड रो : 

     

    रेनो ट्राइबर 

    मारुति अर्टिगा 

    नी-रूम (न्यूनतम-अधिकतम )

    580 मिलीमीटर -730 मिलीमीटर

    580 मिलीमीटर  -700 मिलीमीटर

    हेडरूम

    885 मिलीमीटर

    890 मिलीमीटर

    सीट बेस लंबाई

    440 मिलीमीटर

    445 मिलीमीटर

    सीट बेस चौड़ाई 

    1080 मिलीमीटर

    1000 मिलीमीटर

    सीट बेस ऊंचाई

    555 मिलीमीटर

    540 मिलीमीटर

    शोल्डर रूम

    1050 मिलीमीटर

    1325 मिलीमीटर

    फ्लोर से सीट बेस की ऊंचाई  

    320 मिलीमीटर

    320 मिलीमीटर

    Renault Triber

     - अर्टिगा के मुकाबले ट्राइबर में तीसरी रो की सीटों पर ज्यादा नी-रूम स्पेस मिलता है। इसकी सीटबेस की चौड़ाई और ऊंचाई भी मारुति की एमपीवी से ज्यादा है। 

    - ट्राइबर की थर्ड-रो पर हटाई जा सकने वाली रिमूवेबल सीटें दी गई हैं। ऐसे में इसे 7-सीटर से 5-सीटर में बदला जा सकता है।ऐसा होने पर इसमें अर्टिगा से ज्यादा बूट स्पेस तैयार किया जा सकता है।   

    - ट्राइबर की तुलना में तीसरी रो की सीटों पर अर्टिगा में थोड़ा ज्यादा हैडरूम स्पेस मिलता है।इस एमपीवी का शोल्डर रूम भी ज्यादा है। इस लिहाज से तीसरी रो के पैसेंजर्स के बैठने के लिए यह अच्छी साबित होती है।   दोनों ही गाड़ियों के बाकी सभी पहलू काफी हद तक एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं।   

    यह भी पढ़ें: क्रैश टेस्ट में पास हुई हुंडई वेन्यू, मिली 4-स्टार रेटिंग

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    A
    arunkumar
    Aug 12, 2025, 8:12:18 PM

    Show more third row space

      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      bikshapathi satla
      Feb 5, 2020, 3:04:57 PM

      Triber is best n seating and other arrangements.. only engine capacity and price is less

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        ashish shandilya
        Jan 20, 2020, 6:23:26 PM

        hyundai new car

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है