2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन लॉन्च, कीमत 36.51 लाख रुपये से शुरू
फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को तीसरी बार लॉन्च किया गया है, क्योंकि पिछले वर्षों में भी यह एडिशन पेश किया गया था
- Write a कमेंट

टोयोटा ने 2026 फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को लॉन्च किया है, इसे कॉस्मेटिक अपडेट और कुछ नए फीचर के साथ पेश किया गया है। हालांकि, ज्यादातर बदलाव कॉस्मेटिक हैं और ये फॉर्च्यूनर गाड़ी की रोड प्रजेंस और बेहतर करते हैं।
कीमत और वेरिएंट
यहां देखिए टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन की प्राइस लिस्ट:
| वेरिएंट |
कीमत (एक्स-शोरूम) |
| टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन 4X2 डीजल एमटी |
36.51 लाख रुपये |
| टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन 4X2 डीजल एटी |
38.72 लाख रुपये |
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन डीजल मैनुअल रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत 36.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि ऑटोमैटिक वर्जन की प्राइस 38.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो मैनुअल वर्जन से 2.21 लाख रुपये ज्यादा है।
नया क्या है?
फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन में कुछ खास स्टाइल अपडेट किए गए हैं, जैसे कि यूनिक डिटेलिंग के साथ एक नई ग्रिल, स्पोर्टी बंपर, ब्लैक रियर डोर गार्निश, 17-इंच ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील, और इसके साथ एक ब्लैक रूफ और एक शार्कफिन एंटीना भी मिलता है, जो इसकी रोड प्रजेंस को और दमदार बनाते हैं।

लीडर एडिशन तीन कलर: सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और एटीट्यूड ब्लैक में उपलब्ध है।
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन के केबिन में आपको ड्यूल-टोन ब्लैक और मरून सीट अपहोल्स्ट्री मिलती है, जो डोर पैनल तक जाती है। इसमें एम्बिएंट लाइटिंग और चमकीली स्कफ प्लेट भी है जो एक्सपीरियंस बेहतर करती है।
इन कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा, फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन में ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर भी जोड़े गए हैं, ये दोनों ही रोजाना काम आने वाले फीचर हैं।
फॉर्च्यूनर के बारे में
टोयोटा फॉर्च्यूनर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है, इसकी बोल्ड और मस्कुलर एसयूवी स्टाइल और जबरदस्त रोड प्रजेंस के चलते इसे हर कोई एक बार मुड़कर जरूर देखना चाहेगा। फीचर लिस्ट की बात करें तो टोयोटा ने इसमें एक 8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, एक वायरलेस फोन चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आगे वेंटिलेटेड सीट, 11-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, ड्राइव मोड और क्रूज कंट्रोल दिया गया है।

सुरक्षा के लिए फॉर्च्यूनर गाड़ी में 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रिवर्स पार्किंग कैमरा और आगे व पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
इंजन ऑप्शन
टोयोटा फॉर्च्यूनर कार में दो इंजन ऑप्शन: 2.7-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। दोनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी:
| इंजन |
2.7-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
2.8-लीटर डीजल |
2.8-लीटर डीजल माइल्ड हाइब्रिड |
| पावर |
166 पीएस |
204 पीएस |
204 पीएस |
| टॉर्क |
245 एनएम |
420 एनएम (एमटी)/ 500 एनएम (एटी) |
500 एनएम |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी |
6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी |
6-स्पीड एटी |
| ड्राइव |
रियर-व्हील ड्राइव |
रियर-व्हील ड्राइव/ 4-व्हील ड्राइव |
4-व्हील ड्राइव |

फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन केवल डीजल 2-व्हील-व्हील ड्राइव पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है।
मुकाबला
टोयोटा फॉर्च्यूनर का मुकाबला जीप मेरिडियन, एमजी मैजेस्टर, फॉक्सवैगन टेरॉन, किआ सोरेंटो और स्कोडा कोडिएक से है।














