• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए, क्या होगी सियाज़ जेडएक्सआई प्लस ऑटोमैटिक की कीमत

    मारूति की सेडान सियाज़ (http://hindi.cardekho.com/new-car/maruti/ciaz) को बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ग्राहकों ने इसे हाथों-हाथ लिया है। कंपनी भी अपनी इस सेडान को लगातार अपडेट करती रही है। अभी तक इसके 12 अपडेट जारी किए जा चुके हैं। अब मारूति 13वां अपडेट जारी करने वाली है। सियाज़ के ऑटोमैटिक वर्जन में एक और वेरिएंट जुड़ने जा रहा है। इस वेरिएंट का नाम जेडएक्सआई-प्लस होगा। जल्द ही यह वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंच जाएगा। ऑटोसरेना की रिपोर्ट के मुताबिक इस वेरिएंट की गोवा में एक्स-शोरूम कीमत 10.35 लाख रूपए और ऑन रोड कीमत 11.94 लाख रूपए होगी।

    मनीष
    मनीष
    Published On फरवरी 23, 2016 18:35 ist
    info icon
    published onFeb 23, 2016 18:35 IST
    last updated onFeb 23, 2016 18:35 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति की सेडान सियाज़ को बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ग्राहकों ने इसे हाथों-हाथ लिया है। कंपनी भी अपनी इस सेडान को लगातार अपडेट करती रही है। अभी तक इसके 12 अपडेट जारी किए जा चुके हैं। अब मारूति 13वां अपडेट जारी करने वाली है। सियाज़ के ऑटोमैटिक वर्जन में एक और वेरिएंट जुड़ने जा रहा है। इस वेरिएंट का नाम जेडएक्सआई-प्लस होगा। जल्द ही यह वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंच जाएगा। ऑटोसरेना की रिपोर्ट के मुताबिक इस वेरिएंट की गोवा में एक्स-शोरूम कीमत 10.35 लाख रूपए और ऑन रोड कीमत 11.94 लाख रूपए होगी। 

    जेडएक्सआई-प्लस वेरिएंट में मारूति का स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम तो मिलेगा ही इसके अलावा लेदर कवर वाला स्टीयरिंग व्हील, वॉयस कमांड सिस्टम, इंटेलीजेंट-की (पुश स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन के साथ) नेविगेशन सिस्टम, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, क्रोम डोर हैंडल, की-लैस एंट्री और लेदर सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
    सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एबीएस, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स बेस वेरिएंट से ही स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले ही तरह ही 1.4लीटर का पेट्रोल इंजन लगा होगा। इस इंजन की ताकत 91.1बीएचपी की और टॉर्क 130एनएम का है। इसमें मिलने वाले ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की बात करें तो यह जेडएक्सआई एटी वेरिएंट जैसा ही होगा। इस वेरिएंट में फोर स्पीड ऑटोमैटिक  गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : बलेनो के अलावा मारूति की इन कारों को भी मिल सकता है दमदार बूस्टरजेट इंजन 

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है