• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सियाज़ 1.5-लीटर डीज़ल Vs होंडा सिटी Vs हुंडई वरना Vs फॉक्सवेगन वेंटो Vs स्कोडा रैपिड : स्पेसिफिकेशन कम्पेरिज़न

    मुकाबले की अन्य कारों की तुलना में कैसा है मारुति सियाज़ का नया 1.5-लीटर इंजन, जानिये यहां   

    निखिल
    निखिल
    Published On मार्च 29, 2019 15:06 ist
    info icon
    published onMar 29, 2019 15:06 IST
    last updated onMar 29, 2019 15:06 IST
    567 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने सियाज़ को नए 1.5-लीटर डीज़ल इंजन से लैस कर दिया है। जिसके कारण यह पहले के मुकाबले ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करती है। हालांकि कार के माइलेज में 1 किमी/लीटर की मामूली कमी भी आई है। इस नए इंजन को कंपनी ने खुद तैयार किया है, इसे डीडीआईएस225 नाम दिया गया है। इससे पहले सियाज़ में केवल फ़िएट का 1.3-लीटर डीज़ल इंजन मिलता था, जो माइल्ड-हाइब्रिड स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ आता है। हालांकि इस नए 1.5-लीटर इंजन में इस हाइब्रिड तकनीक की कमी है। इसके अलावा, कंपनी ने इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की जगह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उतारा है। कंपनी नए 1.5-लीटर डीज़ल इंजन के साथ पुराने 1.3-लीटर डीज़ल इंजन की बिक्री भी जारी रखेगी, हालांकि बेस वेरिएंट- सिग्मा में 1.5-लीटर इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा।   

    यहां हमने सियाज़ के दोनों डीज़ल इंजनों के स्पेसिफिकेशन की तुलना मुकाबले में मौजूद अन्य कारों के डीज़ल इंजन से की है, जिनके नतीजों को आप यहां जानेंगे: -

    डीज़ल इंजन

    नया 1.5-लीटर डीडीआईएस225

    1.3-लीटर डीडीआईएस200

    होंडा सिटी 1.5-लीटर

    हुंडई वरना 1.6-लीटर

    हुंडई वरना 1.4-लीटर

    फॉक्सवेगन वेंटो 1.5-लीटर

    स्कोडा रैपिड 1.5-लीटर

    डिस्प्लेसमेंट

    1498सीसी, 4-सिलेंडर

    1248सीसी. 4-सिलेंडर

    1498सीसी, 4-सिलेंडर

    1582सीसी, 4-सिलेंडर

    1396सीसी, 4-सिलेंडर

    1498सीसी, 4-सिलेंडर

    पावर

    95पीएस @ 4000आरपीएम

    90पीएस @ 4000आरपीएम

    100पीएस @ 3600आरपीएम

    128पीएस @ 4000आरपीएम

    90पीएस @ 4000आरपीएम

    110पीएस @ 4000आरपीएम

    टॉर्क 

    225एनएम @ 1500-2500

    200एनएम @ 1750आरपीएम

    200एनएम @ 1750आरपीएम

    260एनएम @ 1500-3000आरपीएम

    220एनएम @ 1500-2750आरपीएम

    250एनएम @ 1500-3000आरपीएम

    250एनएम @ 1500-2500आरपीएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/एटी

    6-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी/7-स्पीड डायरेक्ट शिफ्ट गियरबॉक्स (डीएसजी)

    माइलेज

    26.82किमी/लीटर

    28.09 किमी/लीटर

    25.6किमी/लीटर

    24.75किमी/लीटर/21.02किमी/लीटर

    24.8 किमी/लीटर

    22.27 किमी/लीटर/22.15किमी/लीटर

    21.13किमी/लीटर/21.72किमी/लीटर

    सियाज़ का नया 1.5-लीटर डीज़ल इंजन 1.3-लीटर डीज़ल इंजन की तुलना में 5पीएस की ज्यादा पावर और 25एनएम का ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि इसके बावजूद भी सियाज़ हुंडई वरना के एंट्री लेवल 1.4-लीटर इंजन के बाद सबसे कम पावर जनरेट करती है। हालांकि टॉर्क के मामले में सियाज़ का 1.5-लीटर इंजन होंडा सिटी और वरना के 1.4-लीटर इंजन से आगे है। वरना का 1.6-लीटर इंजन पावर और टॉर्क दोनों मामलों में सेगमेंट में सबसे आगे है। वहीं, वेंटो और रैपिड टॉर्क के मामले में वरना के 1.6-लीटर इंजन से केवल 10 एनएम पीछे है।   

    Maruti Suzuki Ciaz

    लेकिन अन्य मारुति कारों की तरह सियाज़ भी माइलेज के मामले में सेगमेंट में सबसे आगे है। हालांकि नए 1.5-लीटर इंजन का माइलेज ज्यादा इंजन क्षमता और माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक की कमी के चलते 1.3-लीटर के मुकाबले 1.27 किमी/लीटर कम है।   

    2017 Hyundai Verna

    कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)

    मारुति सियाज़ 1.5

    मारुति सियाज़ 1.3

    होंडा सिटी 1.5

    हुंडई वरना 1.4 से 1.6

    फॉक्सवेगन वेंटो डीज़ल

    स्कोडा रैपिड डीज़ल

    9.97 लाख रुपए से 11.37 लाख रुपए

    9.19 लाख रुपए से 11.02 लाख रुपए

    11 लाख रुपए से 14.05 लाख रुपए

    9.33 लाख रुपए से 14.04 लाख रुपए

    9.45 लाख रुपए से 14.32 लाख रुपए

    9.50 लाख रुपए से 14 लाख रुपए

    यह भी पढ़े: मारूति सियाज़ Vs सिटी Vs वरना Vs यारिस Vs रैपिड

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है