• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2023 से बढ़ेंगे मारुति और होंडा की कारों के दाम

    जहां मारुति अपनी सभी कारों के दाम बढ़ा सकती है तो वहीं होंडा केवल अमेज सेडान की कीमत में ही इजाफा करती नजर आ सकती है।   

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 24, 2023 19:22 ist
    info icon
    published onMar 24, 2023 19:22 IST
    last updated onMar 24, 2023 19:22 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti and Honda Logo1 अप्रैल 2023 से कई कारमेकर्स अपने लाइनअप में मौजूद कारों के दाम बढ़ाने जा रहे हैं जिनकी लिस्ट में अब मारुति और होंडा भी शामिल हो चुकी है। जहां मारुति अपनी सभी कारों के दाम बढ़ा सकती है तो वहीं होंडा केवल अमेज सेडान की कीमत में ही इजाफा करती नजर आ सकती है। 

    एकबार फिर क्यों बढ़ने जा रहे हैं दाम?

    Maruti Grand Vitara
    Honda Amaze

    दोनों ही कंपनियों ने अपनी कारों के दाम बढ़ाने को लेकर एक जैसा ही तर्क दिया है और वो है महंगाई,इनपुट और लॉजिस्टिक कॉस्ट का बढ़ना और व्हीकल सेफ्टी और एमिशन से जुड़े नए नियमों का लागू होना। 

    मारुति और होंडा की कारों की मौजूद कीमत कुछ इस प्रकार से है। 

    मारुति

    मॉडल

    मौजूदा प्राइस रेंज (एक्स-शोरूम दिल्ली)

    अरीना मॉडल्स

    ऑल्टो 800

    3.54 लाख रुपये से लेकर 5.13 लाख रुपये

    ऑल्टो के10

    3.99 लाख रुपये से लेकर 5.95 लाख रुपये

    एस-प्रेसो

    4.25 लाख रुपये से लेकर 6.10 लाख रुपये

    सेलेरियो

    5.35 लाख रुपये से लेकर 7.13 लाख रुपये

    वैगन आर

    5.53 लाख रुपये से लेकर 7.41 लाख रुपये

    स्विफ्ट 

    5.99 लाख रुपये से लेकर 8.98 लाख रुपये

    डिजायर

    6.44 लाख रुपये से लेकर 9.31 लाख रुपये

    अर्टिगा 

    8.35 लाख रुपये से लेकर 12.79 लाख रुपये

    ब्रेजा 

    8.19 लाख रुपये से लेकर 14.04 लाख रुपये

    इको

    5.25 लाख रुपये से लेकर 6.51 लाख रुपये

    नेक्सा मॉडल्स

    इग्निस 

    5.82 लाख रुपये से लेकर 8.14 लाख रुपये

    बलेनो

    6.56 लाख रुपये से लेकर 9.83 लाख रुपये

    सियाज

    9.20 लाख रुपये से लेकर 12.25 लाख रुपये

    एक्सएल6

    11.41 लाख रुपये से लेकर 14.67 लाख रुपये

    ग्रैंड विटारा

    10.45 लाख रुपये से लेकर 19.65 लाख रुपये

    यह भी पढ़ें: मारुति फ्रॉन्क्स को मिली 15,500 से ज्यादा बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च

    होंडा

    मॉडल 

    मौजूदा प्राइस रेंज (एक्स-शोरूम नई दिल्ली के अनुसार )

    जैज 

    8.01 लाख रुपये से लेकर 10.32 लाख रुपये

    अमेज 

    6.89 लाख रुपये से लेकर 9.48 लाख रुपये

    डब्ल्यूआर-वी

    9.11 लाख रुपये से लेकर 12.31 लाख रुपये

    सिटी पेट्रोल 

    11.49 लाख रुपये से लेकर 15.97 लाख रुपये

    सिटी हाइब्रिड

    18.89 लाख रुपये से लेकर 20.39 लाख रुपये

    Maruti Grand Vitara vs Brezza

    जैज और डब्ल्यूआरवी को जल्द बंद कर दिया जाएगा और होंडा सिटी को हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट मिला है इसलिए इसकी कीमत में इजाफा होने के चांस कम ही है। होंडा अमेज की कीमत 21,000 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है। 

    2023 में ऐसा दूसरी बार होगा जब मारुति और होंडा की कारों की कीमतों में इजाफा किया जाएगा। इससे पहले दोनों कंपनियों ने जनवरी में अपनी कारों की कीमत बढ़ाई थी। चूंकि जल्द ही बीएस6 फेज 2 नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं इसलिए सभी कंपनियां कॉस्ट 2 रेवेन्यू रेशो को लेकर इस तरह के फैसले ले रही है। 

    हालांकि मारुति ने जनवरी में अपनी ग्रैंड विटारा कार की कीमत नहीं बढ़ाई थी क्योंकि मारुति की दूसरी कारों के मुकाबले ये एक नया मॉडल है मगर इसबार मारुति की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की कीमत में इजाफा होता दिखाई दे सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है