• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 ने एक लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा किया पार

    महिंद्रा एक्सयूवी700 की आखिरी 50,000 यूनिट्स को पिछले 8 महीने में डिलीवर किया गया था।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 03, 2023 18:09 ist
    info icon
    published onJul 03, 2023 18:09 IST
    last updated onJul 03, 2023 18:09 IST
    463 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा एक्सयूवी700 भारत की पॉपुलर मिड-साइज़ एसयूवी कार रही है। इस गाड़ी ने एक लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।  यह कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी कार है जिसे महिंद्रा एक्सयूवी500 से ज्यादा बेहतर वर्जन के रूप में पेश किया गया था।

    एक्सयूवी700 कार ने यह उपलब्धि केवल 20 महीनों में हासिल कर ली है। यह एक काफी प्रीमियम कार है जिसके सबसे पॉपुलर वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपए के आसपास है। लॉन्च से लेकर अब तक एक्सयूवी700 एसयूवी पर वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा रहा है। बता दें कि महिंद्रा ने इस गाड़ी की 50,000 बुकिंग पहले तीन घंटों में हासिल कर ली थी और इन यूनिट्स को डिलीवर करने में 12 महीने का समय लगा था, जबकि कंपनी ने अगली 50,000 यूनिट्स को 8 महीने में डिलीवर कर दिया था। एक्सयूवी700 कार पर वेटिंग पीरियड अभी भी काफी ज्यादा चल रहा है, ऐसे में कंपनी इस गाड़ी की अगली 50,000 यूनिट्स डिलीवर करने के लिए इसकी प्रोडक्शन केपेसिटी को बढ़ाने पर फोकस कर रही है।  

    एक्सयूवी700 में क्या कुछ मिलता है खास?

    एक्सयूवी700 में लॉन्च से लेकर अब तक ज्यादा कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इस एसयूवी कार की फीचर लिस्ट में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ इंटीग्रेटेड 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और सोनी का 12-स्पीकर 3डी साउंड सिस्टम शामिल हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा, रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ट्रैफ़िक साइन रिकग्निशन और हाई-बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    पावरट्रेन डिटेल्स 

    महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी में दो इंजन ऑप्शंस 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (200 पीएस/380 एनएम) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (185 पीएस/450 एनएम) दिए गए हैं। इन दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं। इस गाड़ी के टॉप डीजल वेरिएंट के साथ ऑल-व्हील ड्राइव ड्राइवट्रेन भी मिलती है।

    कीमत व मुकाबला

    महिंद्रा एक्सयूवी700 की कीमत 14.04 लाख रुपए से 26.18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्कज़ार से है। एक्सयूवी700 के लोअर वेरिएंट्स 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में आते हैं, इनका मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर और हुंडई क्रेटा जैसी 5-सीटर एसयूवी कारों से है।  

    यह भी पढ़ें : होंडा एलिवेट एसयूवी की बुकिंग हुई शुरू, वेरिएंट लाइनअप से भी उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है