• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 एएक्स3 : क्या यह वेरिएंट खरीदना चाहिए?

    महिंद्रा एक्सयूवी700 का एएक्स3 वेरिएंट ऐसा वेरिएंट है जहां से इस गाड़ी में अच्छे फीचर्स मिलने शुरू हो जाते हैं। इस वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटीग्रेटेड ड्यूल-स्क्रीन लेआउट है जो मर्सिडीज़ बेंज की कारों की याद दिलाता है। इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए महिंद्रा की एड्रेनॉक्स टेक्नोलॉजी भी दी गई है, लेकिन क्या इन फीचर्स को लेकर इस प्राइस पर इसे खरीदना सही होगा? इसके बारे में जानेंगे यहां:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 25, 2021 15:11 ist
    info icon
    published onOct 25, 2021 15:11 IST
    last updated onOct 25, 2021 15:11 IST
    233 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा एक्सयूवी700 का एएक्स3 वेरिएंट ऐसा वेरिएंट है जहां से इस गाड़ी में अच्छे फीचर्स मिलने शुरू हो जाते हैं। इस वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटीग्रेटेड ड्यूल-स्क्रीन लेआउट है जो मर्सिडीज़ बेंज की कारों की याद दिलाता है। इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए महिंद्रा की एड्रेनॉक्स टेक्नोलॉजी भी दी गई है, लेकिन क्या इन फीचर्स को लेकर इस प्राइस पर इसे खरीदना सही होगा? इसके बारे में जानेंगे यहां:-

    सबसे पहले जानते हैं एएक्स3 वेरिएंट को घर लाने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे:-

    वेरिएंट

    2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ (5-सीटर)

    2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ (5-सीटर)

    2.2-लीटर डीजल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ (5-सीटर)

    2.2-लीटर डीजल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ (7-सीटर)

    2.2-लीटर डीजल 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ (5- सीटर)

    एएक्स3

    14.49 लाख रुपए

    15.99 लाख रुपए

    14.99 लाख रुपए

    15.69 लाख रुपए

    16.69 लाख रुपए

    एएक्स5 वेरिएंट के लिए इतने खर्च करने होंगे

    15.49 लाख रुपए (1 लाख रुपए ज्यादा  )

    17.09 लाख रुपए (1.1 लाख रुपए ज्यादा  )

    16.09 लाख रुपए (1.1 लाख रुपए ज्यादा)

    16.69 लाख रुपए (1 लाख रुपए ज्यादा)

    17.69 लाख रुपए ( 1 लाख रुपए ज्यादा)

    एएक्स3 वेरिएंट को क्यों खरीदना चाहिए?

    एमएक्स के मुकाबले एएक्स3 वेरिएंट को अपग्रेड करने का एकमात्र कारण इसका बड़ा 10.25 ट्विन-स्क्रीन सेटअप है। कंपनी ने इस वेरिएंट के केबिन में अमेज़न एलेक्सा कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, अतिरिक्त स्पीकर्स और स्मार्टफोन के लिए वायरलैस कनेक्टिविटी शामिल की है। इसके एक्सटीरियर पर एलईडी डीआरएल्स और फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं। यह  एक्सयूवी700 का एंट्री पॉइंट है जहां से 7-सीटर लेआउट मिलना शुरू हो जाता है।

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कम्फर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी

    हाइलाइट फीचर्स

    • एलईडी डीआरएल्स, फॉग लैंप्स

    • सेकंड रो आर्मरेस्ट कपहोल्डर्स के साथ (केवल 7-सीटर वेरिएंट में)

    • 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, थर्ड रो एसी (7-सीटर वेरिएंट के लिए)

    • 10.25-इंच टचस्क्रीन, बिल्ट इन एमेजन एलेक्सा कनेक्टिविटी, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक 

    अन्य फीचर्स

    • फ्लश डोर हैंडल्स

    • फ्रंट रो आर्मरेस्ट स्टोरेज के साथ

    • इलेक्ट्रिक्ली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, सेकंड रो वन टच टम्ब्ल सीटें 60:40 स्प्लिट के साथ (केवल 7-सीटर), 50:50 स्प्लिट थर्ड रो (केवल 7-सीटर)  

    • एड्रेनॉक्स कनेक्ट 1 साल के सब्सक्रिप्शन के साथ, 6 स्पीकर 

    • आईएसओफिक्स माउंटिंग पॉइंट

    एएक्स5 पर अपग्रेड होने पर मिलेंगे

    • 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स,  एलईडी हेडलैंप्स हाई बीम असिस्ट के साथ

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • ड्राइव मोड

     
    • ईएसपी, कर्टेन बैग्स

    एएक्स3 वेरिएंट को क्यों स्किप करना चाहिए?

    यदि आपके लिए सेफ्टी बेहद महत्व रखती है तो ऐसे में आपको इसके एएक्स3 वेरिएंट को स्किप कर देना चाहिए। सेफ्टी के मामले में इसमें बेस एमएक्स वेरिएंट के मुकाबले कुछ भी ख़ास नहीं दिया गया है। इस वेरिएंट में केवल ट्विन स्क्रीन सेटअप फीचर ही शामिल किया गया है जिसके लिए इसकी अतिरिक्त 2 लाख रुपए कीमत बेहद ज्यादा लगती है। यही वजह है कि हम आपको इसके एएक्स3 वेरिएंट को स्किप करने की सलाह दे रहे हैं।

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    एमएक्स

    बेस वेरिएंट में दमदार फीचर्स। यदि आपका बजट सीमित है तो आप इसे चुन सकते हैं।

    एएक्स3

    अतिरिक्त फीचर्स के चलते इसकी ज्यादा कीमत बिलकुल भी उचित नहीं लगती है। इस वेरिएंट को स्किप कर दें।

    एएक्स5

    सबसे अच्छा वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट

    एएक्स7

    इसकी ज्यादा कीमत एकदम वाजिब है। इसे आप एडीएएस फीचर के लिए चुन सकते हैं। इसका लग्ज़री पैक थोड़ा महंगा जरूर लगता है

    यह भी देेखें: महिंद्रा एक्सयूवी700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है