• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब महिंद्रा एक्सयूवी700 एडब्ल्यूडी और डीजल मैनुअल वेरिएंट के साथ भी मिलेगा लग्ज़री पैक का ऑप्शन

    महिंद्रा अपनी एक्सयूवी700 एसयूवी के टॉप वेरिएंट एएक्स7 एडब्ल्यूडी और एएक्स7 डीजल मैनुअल के साथ अब लग्ज़री पैक ऑप्शनल दे रही है। लग्जरी पैक वाले इसके एएक्स7 एडब्ल्यूडी की कीमत 22.90 लाख रुपये है, जबकि एएक्स7 मैनुअल डीजल की प्राइस 20 लाख रुपये है। एक्सयूवी700 की बुकिंग 7 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि इसकी टेस्ट ड्राइव फिलहाल जारी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 05, 2021 18:02 ist
    info icon
    published onOct 05, 2021 18:02 IST
    last updated onOct 05, 2021 18:02 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    • लग्ज़री पैक के साथ आने वाले महिंद्रा एक्सयूवी700 के टॉप एएक्स7 डीजल-मैनुअल और ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट की कीमत क्रमशः 20 लाख रुपये और 22.90 लाख रुपये है।
    • लग्ज़री पैक एडब्ल्यू की प्राइस रेगुलर लग्ज़री पैक के मुकाबले 1.3 लाख रुपये ज्यादा है।
    • लग्ज़री पैक डीजल मैनुअल की कीमत एएक्स7 डीजल एमटी के मुकाबले 1.8 लाख रुपये ज्यादा है।
    • इसकी बुकिंग 7 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि इसकी टेस्ट ड्राइव फिलहाल जारी है।

    महिंद्रा अपनी एक्सयूवी700 एसयूवी के टॉप वेरिएंट एएक्स7 एडब्ल्यूडी और एएक्स7 डीजल मैनुअल के साथ अब लग्ज़री पैक ऑप्शनल दे रही है। लग्जरी पैक वाले इसके एएक्स7 एडब्ल्यूडी की कीमत 22.90 लाख रुपये है, जबकि एएक्स7 मैनुअल डीजल की प्राइस 20 लाख रुपये है। एक्सयूवी700 की बुकिंग 7 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि इसकी टेस्ट ड्राइव फिलहाल जारी है।

    वेरिएंट

    प्राइस

    एएक्स7 डीजल मैनुअल लग्ज़री पैक

    20 लाख रुपये (एएक्स7 डीजल एमटी के मुकाबले 1.8 लाख रुपये ज्यादा)

    एएक्स7 एडब्ल्यूडी लग्ज़री पैक

    22.90 लाख रुपये (एएक्स लग्ज़री पैक के मुकाबले 1.3 लाख रुपये)

    ऑप्शनल लग्ज़री पैक के साथ आने वाले इसके टॉप दो वेरिएंट की प्राइस अब स्टैंडर्ड वेरिएंट (लग्ज़री पैक के बिना) के मुकाबले 1.8 लाख रुपये ज्यादा हो गई है। 

    इसके लग्ज़री पैक में रूफ माउंटेड स्पीकर के साथ सोनी 3डी साउंड सिस्टम, पॉप अप डोर हैंडल्स, 360 डिग्री कैमरा, नी एयरबैग, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और वायरलैस चार्जिंग शामिल हैं।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी के टॉप वेरिएंट एएक्स7 में एडीएएस (ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीपिंग असिस्ट समेत), 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, बिल्ट इन एलेक्सा के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटिक हेडलैंप और वाइपर, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और सात एयरबैग्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी700 Vs हुंडई क्रेटा Vs किया सेल्टोस Vs स्कोडा कुशाक Vs फोक्सवैगन टाइगन : प्राइस कंपेरिजन 

    एक्सयूवी700 में 200 पीएस 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 155पीएस/185पीएस (एएक्स) 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन रखा गया है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें ऑटोमेटिक का ऑप्शन केवल एएक्स वेरिएंट के साथ ही रखा गया है।

    भारत में महिंद्रा एक्सयूवी700 की कीमत अब 11.99 लाख से 22.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। हालांकि, इसकी यह कीमत पहली 25,000 बुकिंग तक ही मान्य है। इस एसयूवी कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, हुंडई अल्कज़ार, एमजी हेक्टर प्लस, एमजी हेक्टर, टाटा सफारी और टाटा हैरियर से है।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है