• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 के एडीएएस फीचर का हुआ दुरुपयोग: जानलेवा साबित हो सकते हैं इस तरह के स्टंट

    चूंकि अब काफी अफोर्डेबल कारों में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर दिया जाने लगा है, ऐसे में इसके दुरुपयोग के कई मामले सामने आने लगे हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 14, 2023 15:02 ist
    info icon
    published onMar 14, 2023 15:02 IST
    last updated onMar 14, 2023 15:02 IST
    866 Views
    • Write a कमेंट

    इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिंद्रा एक्सयूवी 700 को चला रहा ड्राइवर उसमें दिए गए एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए देखा जा सकता है और इस दौरान वह आगे वाली सीट पर बैठे पार्टनर के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आ रहा है।

    इस तरह के व्यवहार से इस कार में मौजूद सभी लोग किसी बुरी मूसीबत में भी फंस सकते थे। एक्सयूवी 700 में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (एसीसी) और लेन-कीपिंग असिस्ट (एलकेए) सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर व्हीकल का कंट्रोल अपनी तरफ से छोड़ते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उसने अपने हाथ स्टीयरिंग से हटाते हुए पैडल से पांव भी हटा लिए। 26 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है एक्सयूवी700 को चला रहे इस शख्स ने अपनी आंखे भी सड़क से हटा ली थी। 

    ना सिर्फ ड्राइवर ने गाड़ी के सारे कंट्रोल्स को अपने नियंत्रण से बाहर कर दिया, बल्कि उसके बाजू में ही बैठे अपने साथी का ध्यान भी वो हटाने की कोशिश कर रहा था जबकि वो शायद सामने से आ रहे खतरों के बारे में ड्राइवर को आगाह कर सकता था। 

    यह भी पढ़ें: एडीएएस क्या है? कैसे काम करता है? और भारत में इस फीचर के सामने कौनसी चुनौतियां आएंगी? जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब

    जानलेवा साबित हो सकता है एडीएएस का दुरुपयोग 

    सबसे पहले तो बता दें कि महिंद्रा ने अपनी एक्सयूवी 700 में ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम इसलिए नहीं दिया है कि आप स्टीयरिंग से अपने हाथ हटाकर आंखे बंद कर कार ड्राइव करें। इस सिस्टम के तहत दिए गए अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन-कीपिंग असिस्ट लेन मार्किंग का पालन करते हैं, मगर ऐसे फीचर्स ड्राइवर का रिप्लेसमेंट तो किसी भी कीमत पर नहीं कहे जा सकते हैं। यदि आप आंखे बंद करके कार चलाएंगे तो बता दें कि दुनिया के ऐसे किसी भी कार मॉडल में सेफ्टी की गारंटी नहीं दी जाती है, भले ही फिर उसमें टॉप लेवल की सेफ्टी टेक्नोलॉजी ही क्यों ना दी गई हो। 

    ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की वजह से तो भारत और विदेशों तक में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एडीएएस एक सेफ्टी सिस्टम है जो काफी महंगा भी है, मगर ये ड्राइवर को लापरवाह बनाने का काम भी कर सकता है। कुल मिलाकर ये है तो एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ही जो सड़क पर गलती कर सकता है और भारत जैसे देश जहां रोड मार्किंग्स और साइन उतने क्लीयर नहीं होते हैं, उन्हें डिटेक्ट करने में ये सिस्टम गलती कर सकता है। 

    और जब ये अच्छी तरह से काम करता है, तब भी भारत की सड़कों और ट्रैफिक के हालात इतने अप्रत्याशित होते हैं कि आप अपनी जिंदगी को एक कंप्यूटर से चलने वाले सिस्टम के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं और मुश्किल परिस्थितयों में आपको खुद ही अपनी कार ड्राइव करनी होती है। 

    यह भी पढ़ें: बिल गेट्स ने चलाया महिंद्रा का इलेक्ट्रिक रिक्शा, आनंद महिंद्रा ने दिया क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से ड्रैग रेस करने का प्रस्ताव

    ऐसे वीडियो एक चीज बड़ी कॉमन दिखाई देती है जहां ड्राइवर जानबूझकर अपनी कार का पूरा कंट्रोल छोड़ देता है जिसका एक उदाहरण आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं। 

    ऊपर दिए गए वीडियो में किसी भी टाइमलाइन पर आप जाकर देखें तो इस एसयूवी में दिया गया एडीएएस के खराब होने या काम करना बंद करने के काफी चांस नजर आ रहे हैं जिससे किसी भी समय एक्सयूवी700 किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकती थी। 

    यह भी पढ़ें: यह 3-डोर जिम्नी टिश्यू बॉक्स मारुति जिम्नी को बना देगी और कूल, रख सकते हैं छोटा-मोटा सामान

    ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे इनोवेशन हमारी जिंदगी को आसान और सुरक्षित बनाती है। हालांकि किसी भी तरह से ये ड्राइविंग के लिए इंसान का रिप्लेसमेंट नहीं बन सकती हैं, क्योंकि सड़क का इस्तेमाल पैदल चलने वाले भी करते हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है