• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बिल गेट्स ने चलाया महिंद्रा का इलेक्ट्रिक रिक्शा, आनंद महिंद्रा ने दिया क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से ड्रैग रेस करने का प्रस्ताव

    बिल गेट्स ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के को-चेयरमैन और ट्रस्टी हैं, जो दूसरे उद्योगों के बीच क्लाइमेट चेंज और क्लीन एनर्जी इनोवेशन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 07, 2023 11:36 ist
    info icon
    published onMar 07, 2023 11:36 IST
    last updated onMar 07, 2023 11:36 IST
    292 Views
    • Write a कमेंट

    सोचिए एक दिन आप ऑटो रिक्शा में बैठे हैं और उसे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति-बिल गेट्स चला रहे हों। हाल ही में भारत के एक शहर में ये चीज सच साबित हुई, जहां गेट्स सार्वजनिक सड़कों पर एक महिंद्रा ट्रिओ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलाते दिखाई दिए। गेट्स ने महिंद्रा के कार्बन उत्सर्जन को कम करने के इस प्रयास की काफी सराहना भी की। इस दौरान बैकग्राउंड में किशोर कुमार का काफी पॉपुलर गाना 'चलती का नाम गाड़ी' बज रहा था। 

    आनंद महिंद्रा की कुछ ऐसी रही प्रक्रिया

    ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले महिंद्रा सीईओ ने गेट्स के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने, गेट्स और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बीच ईवी ड्रैग रेस का भी प्रस्ताव रखा, जिनसे बिल गेट्स कुछ दिन पहले मिले थे।

    बता दें कि महिंद्रा ट्रिओ में 7.37 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया गया है और इसकी रेंज 131 किलोमीटर के करीब है। ये इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ज्यादा पावरफुल नहीं है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर केवल 10 पीएस की पावर और 42 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है जिसके चलते इसमें दी गई छोटी बैट्री ज्यादा रेंज देती है। 

    हम मानते हैं कि महिंद्रा ट्रिओ ईवी से ड्रैग रेस की भी जाए तो वो काफी स्लो होगी लेकिन जब इसमें गेट्स, तेंदुलकर और आनंद महिंद्रा तीनों शामिल होंगे तो कितना मजा आएगा। 

    क्लीन एनर्जी के लिए बिल गेट्स के योगदान

    यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो के जवाब में महिंद्रा ने झरने के नीचे खड़ी कर दिखाई स्कॉर्पियो एन के सनरूफ की क्वालिटी

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवीः फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    उन्होंने ब्रेकथ्रू एनर्जी की भी स्थापना की, जो कई संगठनों का एक समूह है और नेक्सट जनरेशन के आंत्रप्रेन्योर्स और क्लीन टेक्नोलॉजी का समर्थन करता है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है