• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल उठेगा हुंडई वेन्यू से पर्दा, मारुति विटारा ब्रेज़ा को देगी टक्कर

      इसे मई 2019 में लॉन्च किया जाएगा

    निखिल
    निखिल
    Published On अप्रैल 16, 2019 12:18 ist
    info icon
    published onApr 16, 2019 12:03 IST
    last updated onApr 16, 2019 12:18 IST
    320 Views
    • Write a कमेंट


    हुंडई द्वारा वेन्यू का आधिकारिक स्केच जारी करने के बाद, अब हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम स्क्वायर के बिलबोर्ड पर वेन्यू का कमर्शियल एड देखा गया है। इसे कल यानि 17 अप्रैल 2019 को भारत सहित न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में पेश किया जाएगा। यह हुंडई की पहली सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। इसे भारत सहित कई अन्य देशो में भी लॉन्च किया जाएगा। इसे मई 2019 में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

    बिलबोर्ड पर प्रदर्शित तस्वीर के अनुसार वेन्यू बॉक्सी मगर कर्व स्टाइलिंग लिए होगी। इसके फ्रंट में हुंडई की कैस्केडिंग ग्रिल दी गई है, जो क्रिस-क्रॉस पैटर्न वाली स्लेट के साथ आएगी। यह क्रेटा की तुलना ज्यादा आकर्षक लग रही है। जैसा की हमने पहले बताया था, इसमें हुंडई कोना की तरह स्प्लिट हैडलैंप सेटअप मिलेगा। इसमें हैडलाइट को बम्पर पर पोज़िशन किया गया है। वहीं, बोनट के दोनों सिरों पर टर्न इंडिकेटर दिए गए है। वरना और एलांट्रा की तरह इसमें प्रोजेक्टर फॉग लैंप मिलेंगे।  

    वेन्यू में चौड़े व्हीलआर्क, रूफ रेल और 16-इंच के ड्यूल टोन डायमंडकट अलॉय व्हील मिलेंगे। इसका भारतीय वर्ज़न 205/60-सेक्शन टायर्स के साथ आएगा। इसके अलावा, वेन्यू में क्रेटा की तरह ड्यूल-टोन रूफ का विकल्प भी मिलेगा। बिलबोर्ड पर दिखाई तस्वीर में कार की रियर प्रोफाइल नहीं दिखाई गई, लेकिन आप नीचे दी गई तस्वीर में इसे देख सकते हैं।

    Hyundai Venue Spy Pics Reveal Exterior, Interior, Features & More Details

    वेन्यू में हुंडई की ब्लू लिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली भारत में हुंडई की पहली कार होगी। इनमे वोडाफोन आईडिया की ई-सिम सुविधा, इनबिल्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी और हुंडई टेलीमैटिक्स सिस्टम सहित 30 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर मिलेंगे। साथ ही इसमें, इंडियन-इंग्लिश को समझने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वॉइस कमांड फीचर भी मिलेगा। 

    भारत में वेन्यू एसयूवी पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसमें हुंडई का 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। इसके अलावा, वेन्यू में हुंडई वरना वाला 1.4-लीटर पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्प भी मिलेंगे। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध होंगे।   

    Hyundai Venue Spy Pics Reveal Exterior, Interior, Features & More Details

    बात की जाए कार के इंटीरियर की तो, इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, फ़ास्ट चार्जिंग, सनरूफ और वेन्टीलेटेड सीट जैसे प्रीमियम फीचर भी मिलेंगे। 

    हुंडई वेन्यू की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसकी कीमत 8 लाख रुपए से 12 लाख रुपए के बीच होगी। लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड ईकोस्पोर्टमारुति विटारा ब्रेज़ाटाटा नेक्सन और होंडा डब्ल्यूआर-वी से होगा। 

    यह भी पढ़ें:  इन कनेक्टिविटी फीचर से लैस होगी हुंडई की वेन्यू एसयूवी

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है