• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा एक्सयूवी300 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, इंटीरियर की दिखी झलक

    महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट पर लंबे समय से काम चल रहा है और जल्द इसे लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने मौजूदा एक्सयूवी300 एसयूवी की बुकिंग कुछ समय के लिए रोक दी है और इसका प्रोडक्शन भी बंद कर दिया है। हाल ही में एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट को टेस्ट करते देखा गया है। इस बार हमें इस गाड़ी के इंटीरियर की झलक देखने को मिली है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 18, 2024 18:35 ist
    info icon
    published onMar 18, 2024 18:35 IST
    last updated onMar 18, 2024 18:35 IST
    311 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV300 facelift

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट में एक्सयूवी400 ईवी वाली 10.25-इंच टचस्क्रीन दी जा सकती है।

    • इसमें एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक वाले कई फीचर दिए जा सकते हैं जिनमें नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हो सकते हैं।

    • इसमें मौजूदा मॉडल वाले टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलना जारी रह सकते हैं।

    • इसमें एएमटी ट्रांसमिशन को टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से रिप्लेस किया जा सकता है।

    • भारत में महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट को जल्द लॉन्च किया जा सकता है, इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट पर लंबे समय से काम चल रहा है और जल्द इसे लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने मौजूदा एक्सयूवी300 एसयूवी की बुकिंग कुछ समय के लिए रोक दी है और इसका प्रोडक्शन भी बंद कर दिया है। हाल ही में एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट को टेस्ट करते देखा गया है। इस बार हमें इस गाड़ी के इंटीरियर की झलक देखने को मिली है।

    बड़ी टचस्क्रीन आई नजर

    Mahindra XUV300 facelift touchscreen

    जैसा की तस्वीरों में देखा जा सकता है, एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट में बड़ी टचस्क्रीन दी गई है जो नई महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी में दी गई 10.25-इंच यूनिट लगती है। इसके सेंटर एसी वेंट्स की डिजाइन भी इलेक्ट्रिक वर्जन से काफी हद तक मिलती जुलती नजर आती है।

    कई वेरिएंट आए नजर

    Mahindra XUv300 facelift

    नए स्पाय शॉट्स में महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट तीन अलग-अलग वर्जन में नजर आई है। अलॉय व्हील्स के साथ नजर आ रहा मॉडल इसका टॉप वेरिएंट हो सकता है जिसकी डिजाइन मौजूदा वर्जन से काफी मिलती जुलती है, जबकि बाकी दोनों मॉडल इसके लोअर वेरिएंट्स हो सकते हैं, क्योंकि इनमें कैप्स के साथ स्टील व्हील्स दिए गए हैं।

    क्या कुछ हो सकते हैं नए बदलाव?

    2024 महिंद्रा एक्सयूवी300 में नए क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के साथ रियर एसी वेंट्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें नई डैशबोर्ड थीम और नए सीट अपहोल्स्ट्री ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (एक्सयूवी400 ईवी वाला), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, ड्यूल-ज़ोन एसी, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    पावरट्रेन ऑप्शन

    Mahindra XUV300 engine

    महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन: 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस/200 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (117 पीएस/300 एनएम) मिलने जारी रह सकते हैं। इन दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है।

    इसके अलावा इसमें 1.2-लीटर टी-जीडीआई (डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन (130 पीएस/250 एनएम) भी दिया जा सकता है, जिसके साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की चॉइस मिलती है। इसमें एएमटी गियरबॉक्स को टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से रिप्लेस किया जा सकता है।

    लॉन्च व मुकाबला

    महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग कार की कीमत 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किया सोनेट और हुंडई वेन्यू से रहेगा। इसके अलावा फेसलिफ्ट एक्सयूवी300 का कंपेरिजन अपकमिंग स्कोडा सबकॉम्पेक्ट एसयूवी से भी होगा जिसे 2025 के शुरुआत में लॉन्च किया जाना है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है