• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर 2022 में महिंद्रा स्कॉर्पियो के पेट्रोल वेरिएंट्स की रही ज्यादा अच्छी डिमांड, बिक्री के मामले में डीजल वेरिएंट्स को पीछे छोड़ा

    सितंबर और अक्टूबर 2022 में पेट्रोल वेरिएंट्स की 1,000 से भी कम यूनिट्स बिकीं, जबकि यह आंकड़ा नवंबर 2022 में 4,000 से ज्यादा यूनिट्स का रहा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 16, 2022 17:16 ist
    info icon
    published onDec 16, 2022 17:16 IST
    last updated onDec 16, 2022 17:16 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

      

    Mahindra Scorpio Classic and Scorpio N

    महिंद्रा की एसयूवी कारों के डीजल वेरिएंट्स की डिमांड पेट्रोल वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है, लेकिन कई महीने ऐसे भी रहे हैं जब ज्यादा डिमांड पेट्रोल वेरिएंट्स के पक्ष में रही है। नवंबर 2022 में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के पेट्रोल वेरिएंट्स की सेल्स में वृद्धि देखने को मिली है जो पिछले कई महीनों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के पिछले तीन महीनों के मंथली सेल्स आंकड़े कुछ इस प्रकार रहे:

    पावरट्रेन 

    2021

    2022

    सितंबर 

    अक्टूबर 

    नवंबर 

    सितंबर 

    अक्टूबर 

    नवंबर 

    पेट्रोल 

    0

    0

    0

    498

    513

    4,181

    डीजल 

    2,588

    3,304

    3,370

    9,038

    6,925

    2,274

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें स्कॉर्पिक क्लासिक डीजल वेरिएंट्स के सेल्स नंबर भी शामिल हो सकते हैं जो ग्राहकों के लिए अगस्त 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    Mahindra Scorpio Classic

    जैसा कि आप ऊपर दी गई टेबल में वर्ष 2021 के फ्यूल वाइज़ सेल्स आंकड़ों में देख सकते हैं, नई स्कॉर्पियो एन की लॉन्चिंग से पहले तक महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी केवल डीजल इंजन के साथ ही आती थी। महिंद्रा सितंबर और अक्टूबर 2022 में स्कॉर्पियो एन पेट्रोल मॉडल की करीब 500 यूनिट्स ही बेचने में सक्षम रही, जबकि कंपनी ने इसी पीरियड के दौरान इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट्स की 7,000 से लेकर 9,000 यूनिट्स बेचीं। इससे यह साफ स्पष्ट है कि इस एसयूवी कार की 90 परसेंट मंथली सेल्स डीजल वेरिएंट से आती है।

    नवंबर में पेट्रोल वेरिएंट्स की सेल्स 4,000 यूनिट्स के आंकड़ों को पार करने में सक्षम रही, जबकि डीजल वेरिएंट्स का सेल्स आंकड़ा गिर कर 2,500 से भी कम यूनिट्स पर पहुंच गया। नवंबर 2022 में महिंद्रा की इस एसयूवी कार के पेट्रोल वेरिएंट्स का सेल्स फिगर डीजल ऑप्शन से ज्यादा बेहतर रहा। हालांकि, यह आंकड़ा फिर भी पिछले कई महीनों में बेची गईं डीजल यूनिट्स से कम रहा। पिछले महीने स्कॉर्पियो एन एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट्स की 64.78 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

    वेटिंग पीरियड

    Mahindra Scorpio N

    स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन दोनों ही एसयूवी कारों की डिमांड मार्केट में अच्छी बनी हुई है, जिसके चलते इन कारों पर मेट्रो सिटी में करीब तीन महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। स्कॉर्पियो क्लासिक कार पर फरीदाबाद में पांच महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है, जबकि इंदौर में स्कॉर्पियो एन को घर लाने के लिए आपको एक साल से ज्यादा का इंतज़ार करना होगा।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी 700 Vs स्कॉर्पियो एन: क्रैश टेस्ट रेटिंग कंपेरिजन

    वेरिएंट व प्राइस

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक कार दो वेरिएंट्स एस और एस11 में उपलब्ध है। भारत में इस गाड़ी की प्राइस 11.99 लाख रुपए से 15.49 लाख रुपए के बीच है। वहीं, स्कॉर्पियो एन कार चार वेरिएंट्स ज़ेड2, ज़ेड4, ज़ेड6 और ज़ेड8 में उपलब्ध है। इस गाड़ी की प्राइस 11.99 लाख रुपए से शुरू होकर 23.90 लाख रुपए तक जाती है। यह दोनों ही कारें हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, टाटा हैरियर और एमजी एस्टर के मुकाबले एक दमदार ऑप्शन है। स्कॉर्पियो एन कार के कई डीजल-मैनुअल वेरिएंट्स के साथ फोर-व्हील-ड्राइव की चॉइस भी मिलती है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है