• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में डीजल कारों का दौर जल्दी से नहीं होगा खत्मः महिंद्रा

    भारत में अब ज्यादातर मास मार्केट कारों को या तो इलेक्ट्रिक पावरट्रेन या फिर स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन की तरफ शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में काफी कारमेकर्स ने अपनी कारों में डीजल इंजन देना बंद कर दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 08, 2022 14:44 ist
    info icon
    published onAug 08, 2022 14:44 IST
    last updated onAug 08, 2022 14:44 IST
    470 Views
    • Write a कमेंट

    हालांकि अब भी कई ऐसे ब्रांड्स हैं जो डीजल इंजन का भविष्य सुरक्षित मानते हैं जिनमें महिंद्रा भी शामिल है। 

    महिंद्रा के डीजल माॅडल्स को मिल रही है शानदार डिमांड

    Mahindra 2.2-litre diesel engine

    महिंद्रा ऑटोमोटिव के सीईओ विजय नाकरा का कहना है कि ‘हमनें एक्सयूवी700,थार और अब स्काॅर्पियो एन को मिले जबरदस्त रिस्पाॅन्स के साथ ये भी देखा है कि लोग अब भी डीजल कारों को पसंद करते हैं‘। उन्होनें बताया कि कंपनी की तीन नई एसयूवी कारों के डीजल वेरिएंट्स को इस समय शानदार डिमांड मिल रही है और इनमें अलग अलग ट्यूनिंग के हिसाब से एक जैसे ही पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जा रहे हैं। 

    बता दें कि थार, एक्सयूवी700 और स्काॅर्पियो एन में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स की चाॅइस दी गई है। थार की बात करें तो दोनों इंजन में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी दिया गया है। वहीं एक्सयूवी700 और स्काॅर्पियो एन में केवल डीजल इंजन के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। 

    डीजल इंजन के साथ सख्त एमिशन नाॅर्म्स के बीच ये हैं समस्याएं 

    कई कारमेकर्स ने अ्रप्रैल 2020 में लागू किए गए सख्त बीएस6 नाॅर्म्स के बाद से अपनी कारों में डीजल इंजन देना बंद कर दिया था। इसके अलावा कई कारमेकर्स ने अपकमिंग कैफे काॅर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनाॅमी/एफिशिएंसी रेगुलेशंस को देखते हुए भी डीजल इंजन को बंद करने का फैसला लिया था। 

    Mahindra XUV700 rear

    यह भी पढ़ेंः मारुति के डीजल इंजन वाले मॉडल्स का मार्केट में फिर से लौटना अब नामुमकिन, कंपनी के अधिकारियों ने किया कंफर्म

    दरअसल कंपनियों के लिए डीजल इंजन को बीएस6 एमिशन नाॅर्म्स और कैफे नाॅर्म्स के अनुसार अपडेट करना काफी खर्चीला प्रोसेस साबित हो रहा था और इसका सीधा असर कारों की प्राइस पर भी पड़ता है जिससे इन कारों की डिमांड कम होने के पूरे चांस थे। इसलिए कई कारमेकर्स अब अपनी कारों में डीजल इंजन का ऑप्शन देते ही नहीं है। 

    हालांकि महिंद्रा अपने डीजल इंजन को एमिशन नाॅर्म्स के अनुसार अपडेट कर चुकी है और कंपनी के लाइनअप में अब भी डीजल कारें मौजूद हैं। कम रनिंग काॅस्ट और शानदार परफाॅर्मेंस के चलते महिंद्रा के कस्टमर्स इनकी डीजल कारों को ही ज्यादा महत्वता देते हैं। 

    Mahindra Thar off-roading

    तो कुल मिलाकर देश में डीजल कारों की डिमांड में प्राइस बढ़ने के बावजूद कमी होती दिखाई नहीं दे रही है। महिंद्रा की एसयूवी कारों की रेंज 10 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच आती है और इस प्राइस रेंज में डीजल कारों की डिमांड भी ज्यादा है। 

    कंपनी के सीईओ विजय नाकरा ने एक और बात पर भी प्रकाश डाला उन्होनें कहा कि ‘ यदि आप कैफे नाॅर्म्स को भी देखें तो इस नियम के मुताबिक पेट्रोल कारों से ज्यादा बेहतर डीजल कारें होती हैं‘। कंपनी का कहना है कि महिंद्रा के टाॅप सेलिंग माॅडल्स में दिया जाने वाला डीजल इंजन मौजूदा नाॅर्म्स के अनुरूप हैं। 

    Mahindra Scorpio N driving

    महिंद्रा का डीजल कारें बनाने की एक और बड़ी वजह ये भी है कि ये मास मार्केट डीजल माॅडल्स बनाती है जो कि सुजुकी जैसी कंपनी ने अब बंद कर दिया है। कंपनी हर महीने 25000 यूनिट्स डीजल कारों की बिक्री कर लेती है। 

    इलेक्ट्रिक कारों पर भी काम करेगी महिंद्रा 

    Mahindra dedicated EV teaser

    डीजल कारों में स्कोप देख रही महिंद्रा इलेक्ट्रिक कारों का भी फ्यूचर देख रही है। कंपनी 2023 तक भारत में एक्सयूवी400 को लाॅन्च करते हुए नई रेंज की ईवी उतारेगी। 

    15 अगस्त 2022 के दिन महिंद्रा डेडिकेटेड ईवी लाइनअप से भी पर्दा उठाएगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है