• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का नया टीजर हुआ जारी, जल्द हो सकती है लॉन्च

    महिंद्रा स्कार्पियो एन एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जा सकता है  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 24, 2025 18:22 ist
    info icon
    published onJun 24, 2025 18:16 IST
    last updated onJun 24, 2025 18:22 IST
    516 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा स्कार्पियो एन एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जा सकता है

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन का नया टीजर जारी किया है जिसमें इस गाड़ी में दिया जाने वाला नया फीचर नजर आया है, अनुमान है कि यह एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) हो सकता है। स्कॉर्पियो एन गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ फीचर भी दिया जा सकता है। यह दो नए फीचर इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट में शामिल किए जा सकते हैं। सामने आए नए टीजर में क्या कुछ आया है नजर जानेंगे इसके बारे में आगे :-  

    टीजर में क्या कुछ आया है नजर? 

    A post shared by Mahindra Scorpio (@mahindra.scorpio.official)

    टीज़र एक बहुत ही छोटा वीडियो क्लिप है जिसमें खाली हाईवे दिखाया गया है और लेन लाइंस को हाइलाइट किया गया है। इस टीजर को 'पावर ऑलवेज स्टे ऑन कोर्स' टैगलाइन दी गई है, इससे स्पष्ट है कि यह नया फीचर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) हो सकता है।

    हालांकि, फीचर्स की सही जानकारी के लिए हमें फिलहाल इसकी लॉन्चिंग का इंतजार करना होगा। अपकमिंग स्कॉर्पियो एन कार में एक्सयूवी700 और थार रॉक्स वाला लेवल-2 एडीएएस दिया जा सकता है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग आदि फीचर्स शामिल है।

    अन्य फीचर

    Mahindra Scorpio N Dashboard

    इसमें मौजूदा सिंगल-पेन यूनिट की बजाए पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है। नई स्कॉर्पियो एन एसयूवी कार में 7-इंच मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ एनालॉग डायल, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल जोन ऑटो एसी, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम जैसे फीचर मिलने जारी रहेंगे। 

    सेफ्टी के लिए इसमें एडीएएस के अलावा मौजूदा मॉडल वाले फीचर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज आदि मिलने जारी रहेंगे। 

    इंजन ऑप्शन 

    Mahindra Scorpio N Engine

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :- 

    इंजन 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    2.2-लीटर डीजल 

    पावर 

    203 पीएस 

    175 पीएस तक 

    टॉर्क 

    380 एनएम तक 

    400 एनएम तक 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    ड्राइवट्रेन 

    रियर-व्हील-ड्राइव 

    रियर-व्हील-ड्राइव, ऑल-व्हील-ड्राइव 

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक 

    कीमत और मुकाबला

    Mahindra Scorpio N Front

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स की कीमत 13.99 लाख रुपये से 4.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। नई स्कॉर्पियो एन कार की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। स्कॉर्पियो एन का मुकाबला टाटा सफारी, हुंडई अल्कजार और एमजी हेक्टर प्लस से होगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है