• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का नया वेरिएंट हो सकता है पेश, टॉप मॉडल जेड8 एल में मिलेगा एडीएएस फीचर

    कंपनी इस कार में नया जेड8 टी वेरिएंट पेश करेगी जिसका एक कार्बन एडिशन भी उतारा जाएगा और इस नए वेरिएंट में काफी सारे अपडेट्स नजर आएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On जून 26, 2025 11:33 ist
    info icon
    published onJun 25, 2025 19:30 IST
    last updated onJun 26, 2025 11:33 IST
    270 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने हाल ही में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में एडीएएस फीचर से जुड़ा टीजर जारी किया था। अब एक इंटरनेट पर लीक हुए एक अंदरुणी दस्तावेज के जरिए स्कॉर्पियो एन के अपडेटेड मॉडल से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आई है। वहीं टॉप वेरिएंट जेड8 एल को भी एडीएएस देकर अपडेट किया जाएगा। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के अपडेटेड मॉडल को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। 

    दस्तावेज में क्या कुछ जानकारियां आई सामने,जानिए आगे। 

    फीचर अपडेट्स 

    जेड8 टी वेरिएंट में ऑटोमैटिक होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक पेश किया जाना कंफर्म हो चुका है। 

    इस कार के वेरिएंट लाइनअप में जेड8 टी  को जेड8  वेरिएंट से उपर रखा जाएगा और इसमें जेड8 वेरिएंट वाले सारे फीचर्स दिए जाएंगे जिनमें 7-इंच मल्टी-इंफो डिस्प्ले के साथ एनालॉग डायल, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, रियर वेंट्स के साथ डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक एसी, पुश-बटन स्टार्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और वायरलेस फोन चार्जर शामिल है। मौजूदा जेड8 एल के अन्य फीचर्स जैसे 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम को भी जेड8 टी वेरिएंट में शामिल किया गया है।

    इस कार के टॉप वेरिएंट जेड8 एल में फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग,लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत आने वाले फीचर्स देकर अपडेट किया जाएगा। इस वेरिएंट में ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन फीचर भी दिया जाएगा जो लॉन्च होने जा रहे जेड8 टी वेरिएंट में नहीं मिलेगा। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    जैसा की तस्वीर में  देखा जा सकता है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जेड8 टी वेरिएंट में सभी तरह के पावरट्रेन ऑप्शंस और ड्राइवट्रेन मिलेंगे। 

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    203 पीएस

    175 पीएस

    टॉर्क

    370 एनएम (एमटी) / 380 एनएम (एटी)

    370 एनएम (एमटी) / 400 एनएम (एटी)

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव / 4-व्हील-ड्राइव

    *एटी - टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, एमटी - मैनुअल ट्रांसमशन

    संभावित कीमत और कंपेरिजन

    Mahindra Scorpio N Front
    चूंकि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जेड8 टी वेरिएंट इस कार के वेरिएंट लाइनअप में जेड8 और जेड8 एल के बीच रखा जाएगा और इनकी मौजूदा कीमत इस प्रकार से है। 

    स्कॉर्पियो एन जेड8 

    19.16 लाख रुपये से लेकर  23.53 लाख रुपये

    स्कॉर्पियो एन जेड8 एल

    20.89 लाख रुपये से लेकर  24.95 लाख रुपये

    ज्यादा फीचर्स जुड़ने से जेड8 एल की कीमत में इजाफा हो सकता है जबकि जेड8 टी की कीमत मौजूदा जेड8 एल के बराबर रखी जा सकती है। स्कॉर्पियो एन का मुकाबला टाटा सफारी, हुंडई अल्कजार और एमजी हेक्टर प्लस से होगा। 

    सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है