• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो एन, और एक्सयूवी700 को जल्द मिलेगा नया मॉडल ईयर अपडेट

    महिंद्रा थार में थार रॉक्स वाले कुछ फीचर दिए जा सकते हैं, जबकि स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 की फीचर लिस्ट में कई अहम बदलाव किए जा सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 08, 2025 16:58 ist
    info icon
    published onJan 08, 2025 16:58 IST
    last updated onJan 08, 2025 16:58 IST
    735 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Plans To Bring Model Year Updates To Three Of Its Popular SUVs In 2025

    महिंद्रा ने अपनी तीन पॉपुलर एसयूवी कार: महिंद्रा थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, और महिंद्रा एक्सयूवी700 को 2025 में नया मॉडल ईयर अपडेट देने की बात कही है। इस अपडेट के साथ इनकी फीचर लिस्ट को अपडेट किया जा सकता है, और इनमें हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार: बीई 6 और एक्सईवी 9ई वाले फीचर शामिल किए जा सकते हैं। यहां देखिए मॉडल ईयर अपडेट के साथ इनमें क्या कुछ शामिल हो सकता है:

    महिंद्रा थार: थार रॉक्स वाले फीचर शामिल होंगे

    महिंद्रा 3 डोर थार के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं करेगी, लेकिन इसकी फीचर लिस्ट को अपडेट किया जाएगा। थार में थार रॉक्स की तरह बड़ी 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। उम्मीद है कि बेहतर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर भी शामिल किए जा सकते हैं। वर्तमान में थार 3 डोर मॉडल में छोटी 7-इंच टचस्क्रीन और मैनुअल एसी दी गई है।

    थार में पहले वाले इंजन ऑप्शन मिलना जारी रह सकते हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    1.5-लीटर डीजल

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    119 पीएस

    152 पीएस

    132 पीएस

    टॉर्क

    300 एनएम

    300 एनएम (एमटी)/320 एनएम (एटी)

    300 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव, फोर-व्हील-ड्राइव

    फोर-व्हील-ड्राइव

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा बीई 6 और एक्सईवी 9ई की टेस्ट ड्राइव, बुकिंग और डिलीवरी टाइमलाइन की जानकारी आई सामने

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700: फीचर अपडेट

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 को केवल मॉडल ईयर अपडेट मिलेगा, लेकिन इसकी फीचर लिस्ट में कुछ अहम बदलाव किए जा सकते हैं। 

    स्कॉर्पियो एन

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में पहले से 8-इंच टचस्क्रीन, सिंगल-पैन सनरूफ, ड्यूल जोन एसी, और 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट जैसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। हालांकि 2025 मॉडल ईयर अपडेट के तहत इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ी 10.25-इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, और लेवल 2 एडीएएस जैसे अतिरिक्त फीचर दिए जा सकते हैं।

    एक्सयूवी700

    महिंद्रा एक्सयूवी700 में हाल ही में लॉन्च हुई एक्सईवी 9ई वाले नए फीचर दिए जा सकते हैं, जिनमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, ऑगमेंटेड रियल्टी बेस्ड हेड्स-अप डिस्प्ले, और ज्यादा पावरफुल 1400वॉट 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। एक्सयूवी700 में 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 12-स्पीकर सोनी स्टेरियो सेटअप और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर पहले से मिलते हैं।

    दोनों एसयूवी कार के इंजन ऑप्शन में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं हैं। इनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    स्पेसिफिकेशन

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    महिंद्रा एक्सयूवी700

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    203 पीएस

    132 पीएस

    175 पीएस

    200 पीएस

    155 पीएस

    185 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम तक

    300 एनएम

    400 एनएम तक

    380 एनएम

    360 एनएम

    450 एनएम तक

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव, फोर-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    प्राइस

    महिंद्रा थार

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    महिंद्रा एक्सयूवी700

    11.35 लाख रुपये से 17.60 लाख रुपये

    13.85 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये

    13.99 लाख रुपये से 26.04 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    इन एसयूवी कार को मॉडल-ईयर अपडेट मिलने के बाद इनकी कीमत में इजाफा हो सकता है। आप इन महिंद्रा कार में और कौनसे फीचर देखना चाहते हैं? हमें कमेंट में बताइए।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    A
    arjun sharma
    Apr 3, 2025, 2:32:11 PM

    Xuv 700 release date ??

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      md tarique ahmad
      Feb 2, 2025, 11:30:26 PM

      Plz share Xuv 700 facelift expected release month

        जवाब
        Write a Reply
        1
        B
        b kaushik
        Jan 21, 2025, 1:31:32 PM

        Jan is already ending, any tentative month when are they planning to release model level feature updates?

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है