• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के लोअर वेरिएंट्स में ईएसपी और हिल असिस्ट फीचर के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

    स्कॉर्पियो एन कार के जेड2 और जेड4 मैनुअल वेरिएंट्स में अब इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर अब ऑप्शन के तौर पर मिलते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 28, 2022 13:30 ist
    info icon
    published onDec 27, 2022 18:22 IST
    last updated onDec 28, 2022 13:30 IST
    602 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio N

    • ईएसपी, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल फीचर अब 50,000 रुपए अतिरिक्त प्राइस पर जेड2 और जेड4 मैनुअल वेरिएंट्स में मिलते हैं। 

    • ज़ेड4 ऑटोमेटिक और दूसरे वेरिएंट्स में यह फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।  

    • जिन वेरिएंट्स में ये फीचर्स मिलते हैं उन्हें अब 'ई' सफिक्स मिलता है।

    • स्कॉर्पियो एन कार को अपडेटेड ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। 

    • भारत में स्कॉर्पियो एन की प्राइस 11.99 लाख रुपए से 23.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को अपडेटेड ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है जिसके चलते यह भारत की सबसे सुरक्षित कार बन गई है। हालांकि, इस गाड़ी के लोअर वेरिएंट्स में तीन महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स हासिल करने के लिए आपको अतिरिक्त कीमतों का भुगतान करना होगा। 

     Mahindra Scorpio N

    50,000 रुपए ज्यादा प्राइस पर यह फीचर्स अब नए वेरिएंट्स में 'ई' सफ़िक्स के साथ मिलते हैं। यहां देखें स्कॉर्पियो एन की कीमतें :-

     

    स्कॉर्पियो एन 

    सेफ्टी फीचर्स के बिना 

    सेफ्टी फीचर्स के साथ 

    ज़ेड2 पेट्रोल एमटी 

    11.99 लाख रुपए 

      12.49 लाख रुपए  (ज़ेड2ई पेट्रोल एमटी)

    ज़ेड2 डीजल एमटी 

    12.49 लाख रुपए 

      12.99  लाख रुपए  ( ज़ेड2ई डीजल एमटी )

    ज़ेड4 पेट्रोल एमटी 

    13.49 लाख रुपए 

      13.99 लाख रुपए (जेड4ई पेट्रोल एमटी)

    ज़ेड4 डीजल एमटी

    13.99 लाख रुपए 

      14.49 लाख रुपए  ( जेड4ई डीजल एमटी  )

    ज़ेड4 डीजल एमटी 4डब्ल्यूडी 

    16.44  लाख रुपए 

      16.94  लाख रुपए    ( जेड4ई डीजल 4डब्ल्यूडी एमटी  )

     ज़ेड4 पेट्रोल और डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट्स और बाकी दूसरे वेरिएंट्स में एएसपी, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और आइएसोफिक्स एंकरेज जैसे फीचर भी स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट्स में छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा भी दिया गया है।

    स्कॉर्पियो एन के फीचर लोडेड केबिन में सनरूफ, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Mahindra Scorpio N

    महिंद्रा की इस एसयूवी कार में 2.2-लीटर डीजल और 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिसके साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। इसमें रियर-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं 4X4 का ऑप्शन इसमें चुनिंदा डीजल वेरिएंट्स के साथ ही मिलता है। स्कॉर्पियो एन के साथ 6-सीट्स और 7-सीटों का ऑप्शन भी दिया गया है।  

    भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की इंट्रोडक्ट्री प्राइस 11.99 लाख रुपए से 23.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, सफारी और हुंडई क्रेटा/अल्कज़ार से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    W
    william dsouza
    Jan 8, 2023, 6:43:56 PM

    What are the additional specifications of ScorpioN 2023: any plan to add 360 camera, ventilation seats, compared to 2022

      जवाब
      Write a Reply
      1
      W
      william dsouza
      Jan 8, 2023, 6:43:56 PM

      What are the additional specifications of ScorpioN 2023: any plan to add 360 camera, ventilation seats, compared to 2022

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है