• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा ने रोकी ई2ओ हैचबैक की बिक्री !

    महिन्द्रा ने दो दरवाजों (2-डोर) वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक ई2ओ  की बिक्री पर रोक लगा दी है। अब इसकी जगह चार दरवाजों (4-डोर) वाली ई2ओ प्लस बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

    tdk
    tdk
    Published On नवंबर 21, 2016 15:59 ist
    info icon
    published onNov 21, 2016 15:59 IST
    last updated onNov 21, 2016 15:59 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा ने दो दरवाजों (2-डोर) वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक ई2ओ की बिक्री पर रोक लगा दी है। अब इसकी जगह चार दरवाजों (4-डोर) वाली ई2ओ प्लस बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

    ई2ओ हैचबैक को कंपनी ने साल 2013 में उतारा था, इसकी कीमत 5.95 लाख रूपए से 6.25 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई थी। इस इलेक्ट्रिक कार की टक्कर में कोई कार मौजूद नहीं थी, बावजूद इसे बिक्री के अच्छे आंकड़े नहीं मिल पा रहे थे।

    इसी साल कंपनी ने  ई2ओ प्लस को उतारा है। यह चार दरवाजे वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक है। इसकी शुरूआती कीमत 5.46 लाख रूपए है, जो 8.46 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। यह चार वेरिएंट पी2 (कमर्शियल), पी4, पी6 और पी8 में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में थ्री-फेज़ एसी इंडक्शन मोटर लगी है, जो 25 पीएस की पावर और 70 एनएम का टॉर्क देती है। टॉप वेरिएंट में 41 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। दोनों इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, जो अगले पहियों पर पावर देता है।

    टॉप वेरिएंट में 210एएच लिथियम आयन बैटरी लगी है, इसे फुल चार्ज होने में नौ घंटे का समय लगता है। फास्ट चार्जिंग फीचर का इस्तेमाल करने पर यह बैटरी 1.5 घंटे में 95 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। हाइलाइटर के तौर पर इसमें टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा, मैनुअल एयर-कंडिशनिंग, पावर विंडो और की-लैस एंट्री जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें एप के जरिये डोर लॉक और एसी को ऑन और ऑफ करने की सुविधा भी दी गई है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    महिंद्रा ई2ओ पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है