• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो निओ की कीमत में 31,000 रुपये का हुआ इजाफा

    बीएस6 2.0 एमिशन नॉर्म्स लागू होने से पहले कई कारमेकर्स अपने मॉडल्स में दिए गए इंजन को इनके अनुरूप बनाने के लिए अपडेट देने के साथ ही कारों की कीमत में इजाफा कर रही है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 09, 2023 16:56 ist
    info icon
    published onMar 09, 2023 16:23 IST
    last updated onMar 09, 2023 16:56 IST
    245 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Bolero and Bolero Neo prices hiked

    इसी तरह महिंद्रा ने अपनी बोलेरो और बोलेरो निओ की कीमत में इजाफा कर दिया है। हालांकि फिलहाल ये मालूम नहीं है कि कंपनी इन दोनों कारों के इंजन को भी अपडेट करेगी कि नहीं। 

    वेरिएंट अनुसार नई कीमत 

    बोलेरो 

    Mahindra Bolero

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    कीमत में अंतर

    बी4

    9.53 लाख रुपये

    9.78 लाख रुपये

    + 25,000 रुपये

    बी6

    10 लाख रुपये

    10 लाख रुपये

    कोई बदलाव नहीं

    बी6 (ऑप्शनल)

    10.48 लाख रुपये

    10.79 लाख रुपये

    + 31,000 रुपये

    • महिंद्रा ने बोलेरो कार की कीमत में 31,000 रुपये का इजाफा किया है। 
    • इस कार के मिड वेरिएंट बी6 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    बोलेरो निओ 
    Mahindra Bolero Neo

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    कीमत में अंतर

    एन4

    9.48 लाख रुपये

    9.63 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    एन8

    10 लाख रुपये

    10.15 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    एन10

    11.21 लाख रुपये

    11.36 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    एन10 लिमिटेड एडिशन

    11.50 लाख रुपये

    11.50 लाख रुपये

    कोई बदलाव नहीं

    एन10 (ऑप्शनल)

    11.99 लाख रुपये

    12.14 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    • बोलेरो निओ की कीमत में कंपनी ने 15000 रुपये का इजाफा किया है।
    • इसके एन10 लिमिटेड एडिशन की कीमत में कंपनी ने कोई इजाफा नहीं किया है। 

    पावरट्रेन

    Mahindra Bolero diesel engine

    महिंद्रा बोलेरो में 75 पीएस की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जिसके साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। दूसरी तरफ महिंद्रा बोलेरो निओ कार में 100 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देने वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ भी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा इस कार के टॉप वेरिएंट एन10 ऑप्शनल में मैकेनिकल लॉकिन्ग डिफ्रेंशियल का फीचर भी दिया गया है। 

    कॉम्पिटशन

    महिंद्रा की ये सब 4 मीटर एसयूवी कारें अपने दमदार लुक्स के लिए जानी जाती है जिनका मुकाबला टाटा नेक्सन,हुंडई वेन्यू,मारुति ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसी मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एसयूवी कारों से है। 

    कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है