• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी के टॉप वेरिएंट की डिलीवरी हुई शुरू

    महिंद्रा ने सबसे पहले एक्सयूवी400 ईवी के टॉप वेरिएंट ईएल की डिलीवरी शुरू की है, जबकि इसके एंट्री लेवल ईसी वेरिएंट की डिलीवरी दिवाली से शुरू होगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 23, 2023 14:18 ist
    info icon
    published onMar 23, 2023 13:57 IST
    last updated onMar 23, 2023 14:18 IST
    637 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV400 EV

    • महिंद्रा ने एक्सयूवी400 से सितंबर 2022 में पर्दा उठाया था। कंपनी ने इस गाड़ी की बुकिंग गणतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर लेनी शुरू की थी।
    • इस गाड़ी को अब तक 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।
    • यह ईवी दो वेरिएंट्स ईसी और ईएल में आती है।
    • इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शंस 34.5 केडब्ल्यूएच (375 किलोमीटर) और 39.4 केडब्ल्यूएच (456 किलोमीटर) दिए गए हैं।
    • भारत में महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की कीमत 15.99 लाख रुपए से 18.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से सितंबर 2022 में पर्दा उठा था और इस गाड़ी की बिक्री जनवरी 2023 से शुरू हो गई थी। इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग गणतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर शुरू हुई थी। अब कंपनी ने इस ईवी को कस्टमर्स तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। महिंद्रा इस गाड़ी की अब तक 400 यूनिट्स डिलीवर कर चुकी है।

    Mahindra XUV400 EV

    महिंद्रा एक्सयूवी400 कार को अब तक 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। वर्तमान में इस गाड़ी पर सितंबर 2023 तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी ने सबसे पहले इस गाड़ी के टॉप और लॉन्ग-रेंज ईएल वेरिएंट की डिलीवरी देनी शुरू की है, वहीं इस कार के एंट्री लेवल वेरिएंट ईसी की डिलीवरी दिवाली से शुरू होगी।

    एक्सयूवी400 स्पेसिफिकेशन

    Mahindra XUV400 EV electric motor

    एक्सयूवी400 ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन: 34.5 केडब्ल्यूएच और 39.4 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं। इन बैटरी पैक्स के साथ इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर (150 पीएस/310 एनएम) दी गई है। इसके स्मॉल बैटरी पैक वर्जन की एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज 375 किलोमीटर है, जबकि बड़ा बैटरी पैक वर्जन 456 किलोमीटर की रेंज तय करता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को महज 8.3 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    इस इलेक्ट्रिक कार का चार्जिंग टाइम इस प्रकार है:

    • 50 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर : 50 मिनट (0-80 प्रतिशत)
    • 7.2 केडब्ल्यू एसी चार्जर : 6.5 घंटे 
    • 3.3 केडब्ल्यू घरेलू चार्जर : 13 घंटे 

    कीमत व मुकाबला

    Mahindra XUV400 rear

    भारत में महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की कीमत 15.99 लाख रुपए से 18.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी प्राइम और मैक्स से है। यह एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के मुकाबले एक सस्ता ऑप्शन भी है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है