• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मेड-इन-इंडिया मारुति ई विटारा की रेंज और चार्जिंग टाइम से यूके में उठा पर्दा

    यूके में ई विटारा के अंतरराष्ट्रीय वर्जन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा है और भारत में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को सितंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 14, 2025 18:30 ist
    info icon
    published onJul 14, 2025 18:30 IST
    last updated onJul 14, 2025 18:30 IST
    165 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ई विटारा के भारत में लॉन्च का इंतजार है, लेकिन उससे पहले कंपनी ने भारत में बनी इलेक्ट्रिक कार के स्पेसिफिकेशन से यूके में पर्दा उठाया है। कंपनी ने कंफर्म किया है इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की फुल चार्ज में डब्ल्यूएलटी सर्टिफाइड रेंज 426 किलोमीटर तक होगी। साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक गाड़ी के चार्जिंग टाइम की भी जानकारी साझा की है। दिलचस्प बात ये है कि भारत में लॉन्च होने वाली ई विटारा में भी अंतरराष्ट्रीय मॉडल वाले बैटरी पैक विकल्प और सिंगल-मोटर सेटअप मिलेगा।

    यहां देखिए इसके बैटरी पैक की सर्टिफाइड रेंज और इसे चार्ज होने में कितना समय लगेगा:

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    मारुति ई विटारा के भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मॉडल में एक समान बैटरी पैक विकल्प और एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। हालांकि यूके में इसमें ड्यूल मोटर सेटअप के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। यहां देखिए तीनों पावरट्रेन ऑप्शन के स्पेसिफिकेशन और रेंज:

    बैटरी पैक

    49 केडब्ल्यूएच

    61 केडब्ल्यूएच

    डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज

    344 किलोमीटर

    426 किलोमीटर

    395 किलोमीटर

    ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    2

    पावर

    144 पीएस

    174 पीएस

    184 पीएस

    टॉर्क

    193 एनएम

    193 एनएम

    307 एनएम

    जैसा कि ऊपर टेबल में दिखाई दे रहा है, ई-विटारा की रेंज काफी अच्छी है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत में एआरएआई के टेस्टिंग मानदंडों के चलते यहां इसकी सर्टिफाइड रेंज अलग हो सकती है। एक्सपो में शोकेस के दौरान मारुति ने कहा था कि भारतीय मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होगी।

    चार्जिंग टाइम

    ई विटारा एसी और डीसी फास्ट चार्जिंग दोनों विकल्प सपोर्ट करती है, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:

     

    49 केडब्ल्यूएच

    61 केडब्ल्यूएच

    7 किलोवॉट होम चार्जर के साथ एसी चार्जिंग (10 से 100 प्रतिशत)

    6.5 घंटा

    9 घंटा

    11 किलोवॉट होम चार्जर के साथ एसी चार्जिंग (10 से 100 प्रतिशत)

    4.5 घंटा

    5.5 घंटा

    डीसी फास्ट चार्जिंग (10 से 100 प्रतिशत)

    45 मिनट

    45 मिनट

    अन्य फीचर और सेफ्टी

    Maruti e Vitara Cabin

    मारुति ई विटारा में कई प्रीमियम फीचर दिए गए हैं जिनमें एक फ्लोटिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन, एक 10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक फिक्स्ड ग्लास रूफ और बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए एक इनफिनिटी साउंड सिस्टम शामिल है। इसमें बेहतर कंफर्ट के लिए आगे वेंटिलेटेड सीटें, 10 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, और केबिन की हवा साफ रखने के लिए पीएम2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग तक, एक 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और आगे व पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    Maruti e Vitara Exterior

    भारत में मारुति ई विटारा की कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6 और एमजी जेडएस ईवी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है