• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सॉनेट के प्रोडक्शन मॉडल से उठा पर्दा, जल्द होगी लॉन्च

    किया सॉनेट (Kia Sonet) के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है, यह काफी हद तक ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुए अपने कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही है। भारत में इस सब-4 मीटर एसयूवी को अगस्त के आखिर तक या सितंबर की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कार के प्रति ग्राहकों की दिलचस्पी को डीलरशिप ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 07, 2020 15:16 ist
    info icon
    published onAug 07, 2020 13:19 IST
    last updated onAug 07, 2020 15:16 IST
    5.4K Views
    • Write a कमेंट

    किया सॉनेट (Kia Sonet) के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है, यह काफी हद तक ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुए अपने कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही है। भारत में इस सब-4 मीटर एसयूवी को अगस्त के आखिर तक या सितंबर की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कार के प्रति ग्राहकों की दिलचस्पी को डीलरशिप ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।

    सॉनेट एसयूवी (Sonet SUV) का डिजाइन ऐसा है कि यह पहली ही नजर में हर किसी को पसंद आ सकती है। सबसे पहले कंपनी ने इस अपकमिंग कार का कॉन्सेप्ट ऑटो एक्सपो 2020 में शॉकेस किया था। अब कंपनी द्वारा दिखाया गया इसका प्रोडक्शन वर्जन भी काफी हद तक ऐसा ही है। इसमें पहले से ज्यादा स्टाइलिश 16 इंच व्हील और ज्यादा स्टाइलिश डोर हेंडल दिए गए हैं।

    किया मोटर्स ने इस सब-4 मीटर कार को एक एसयूवी जैसा लुक देने के लिए काफी मेहनत की है और इसकी झलक कार में भी दिखाई पड़ती है। इसमें मस्क्यूलर लाइन, उभरे व्हील आर्क और ऊंचा बोनट दिया गया है। आगे की तरफ इसमें किया की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और फेंग शेप एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। वहीं पीछे की तरफ से भी यह कार काफी अच्छी दिखाई पड़ती है।

    किया सॉनेट स्टाइलिश होने के साथ-साथ प्रीमियम फीचर्स से भी लैस है। इसमें सनरूफ, वायरलैस स्मार्टफोन चार्जर, वेंटिलेटेड सीटें, परफ्यूम डिस्पेंशनर के साथ एयर प्यूरिफायर और बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। किया सॉनेट में 10.25 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, यूविओ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एनालॉग टेकोमीटर के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर भी मिलेंगे। सेल्टोस एसयूवी की तरह इसे भी जीटी लाइन और एचटी लाइन दो वेरिएंट लाइनअप में पेश किया जाएगा।

    किया की इस छोटी एसयूवी कार में हुंडई वेन्यू वाले ही इंजन मिलेंगे। हालांकि इसमें डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा, जबकि वेन्यू में डीजल के साथ केवल मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। 

    यहां देखिए किया सॉनेट कार के पावरट्रेन की जानकारीः-

     

    पेट्रोल

    पेट्रोल

    डीजल

    इंजन

    1.2 लीटर, 4-सिलेंडर

    1.0  , 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल

    1.5 लीटर, 4-सिलेंडर

    पावर

    83 पीएस

    120 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    172 एनएम

    240 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड मैनुअल

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड आईएमटी / 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    इस फोर व्हीलर गाड़ी की कीमत से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी अभी तक नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी प्राइस 7 लाख से 12.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में किया सॉनेट का कंपेरिजन मारुति विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा।

    was this article helpful ?

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सोनेट 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है