• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस होगी सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार, यहां जानिए इंजन से जुड़ी जानकारी

    किया सेल्टोस में दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन का विकल्प दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 21, 2019 09:42 ist
    info icon
    published onJun 21, 2019 09:42 IST
    last updated onJun 21, 2019 09:42 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    किया मोटर्स ने सेल्टोस एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। यह भारत में किया मोटर्स की पहली कार होगी। कार से पर्दा उठते ही इसके फीचर और इंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आ चुकी है।

    सेल्टोस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट में 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड और 1.5 लीटर नैचुरली एस्पैरेटेड इंजन का विकल्प आएगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन मिलेगा। सभी इंजन बीएस-6 मानकों पर अपग्रेड किए हुए हैं। 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन से कार को 115 पीएस का पावर आउटपुट मिलेगा। वहीं 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 140 पीएस की पावर देने में सक्षम है। सेल्टोस में दिया गया टर्बो पेट्रोल इंजन भारत के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का सबसे पावरफुल इंजन होगा। किया सेल्टोस का 1.5 लीटर डीज़ल इंजन हुंडई क्रेटा के 1.6 लीटर डीज़ल इंजन से ज्यादा टॉर्क देने में सक्षम है।

    किया मोटर्स ने सेल्टोस एसयूवी में नया और छोटा डीजल इंजन भारत में टैक्स नियमों के कारण दिया है। 1.5 लीटर इंजन से अधिक क्षमता वाली कारों पर यहां 48 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाई जाती है। जबकि, 1.5 लीटर से नीचे क्षमता वाली कारों पर 45 प्रतिशत जीएसटी दर लगाई जाती है। ऐसे में 1.5 लीटर क्षमता वाले डीज़ल इंजन के साथ किया सेल्टोस को निचले टैक्स ब्रैकेट में लाया गया है।

    किया सेल्टोस में 6-स्पीड मैनुअल, सीवीटी, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। डीसीटी गियरबॉक्स जीटी लाइन वेरिएंट में 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। वहीं, 1.5 लीटर डीज़ल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा।

    हुंडई नई जनरेशन क्रेटा में भी इसी तरह के इंजन का विकल्प पेश करेगी। यह कार 2020 तक बाजार में उतारी जाएगी। यह इंजन हुंडई कारों के लाइनअप में एकदम नए होंगे। ये हुंडई क्रेटा, वरना और एलीट आई20 में दिए गए 1.4 और 1.6 लीटर पेट्रोल एवं डीज़ल इंजन की जगह लेंगे।

    किया सेल्टोस को भारत में सितंबर 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, रेनो कैप्चर, निसान किक्स और महिन्द्रा स्कॉर्पियो से होगा।

    यह भी पढें : किया सेल्टोस से उठा पर्दा, जानें क्या है खास

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    J
    jeff raider
    Jun 21, 2019, 4:29:19 PM

    I don't want a Creta now. Please launch his vehicle soon.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      J
      jeff raider
      Jun 21, 2019, 4:29:19 PM

      I don't want a Creta now. Please launch his vehicle soon.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        s
        shaik nawaz
        Jun 20, 2019, 11:16:01 PM

        looks like a very nice car

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है