• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सेल्स चार्ट में किया सेल्टोस टॉप पर बरकरार, बुकिंग का आंकड़ा पहुंचा 60,000 के पार

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किया सेल्टोस का दबदबा अभी भी बरकरार है। अक्टूबर महीने में इसकी 12850 यूनिट बेची गई। इस कार को अब तक 60,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 06, 2019 13:01 ist
    info icon
    published onNov 06, 2019 12:58 IST
    last updated onNov 06, 2019 13:01 IST
    175 Views
    • Write a कमेंट

    किया मोटर्स ने भारत के कार बाजार में इसी साल सेल्टोस एसयूवी के साथ कदम रखा है। लॉन्च के साथ ही यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई और अभी भी यह टॉप पोजिशन पर बरकरार है। अक्टूबर में इसकी 12,850 यूनिट बेची गई। इसे अब तक 60,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।

    किया सेल्टोस की सफलता के पीछे कई फेक्टर जुड़े हैं, जिनमें काफी सारे इंजन ऑप्शन की भी अहम भूमिका है। इसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प रखा गया है। इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं।

    फीचर्स की बात करें तो इस फोर व्हीलर गाड़ी में 6 एयरबैग, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, किया युवीओ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग, 8.0 इंच हेडअप डिस्प्ले, 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, सनरूफ और लैदर अपहोल्स्ट्री (चुनिंदा वेरिएंट में) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    किया सेल्टोस का प्राइस 9.69 लाख रुपये से 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान किक्स, रेनो कैप्चर और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस से है। वहीं, कीमत के मामले में इसकी टक्कर टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर से भी है।

    यहां भी पढ़ेंफिर टेस्टिंग के दौरान दिखी किया क्यूवायआई, एक्सटीरियर से जुड़ी जानकारी आई सामने

    किया मोटर्स भी उतारेगी एक सब-4 मीटर एसयूवी, टेस्टिंग के दौरान आई नज़र

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सेल्टोस 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है