• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया कैरेंस को भारत में एक साल हुआ पूरा, जानिए अब तक क्या कुछ हुआ है इसमें अपडेट

    भारत के कार बाजार में साल 2019 में सेल्टोस एसयूवी के साथ एंट्री करने वाली किया मोटर्स आज देश की टॉप 5 ऑटोमोटिव ब्रांड में अपनी जगह बना चुकी है। फरवरी 2023 में कंपनी ने कैरेंस के साथ मास मार्केट एमपीवी सेगमेंट में कदम रखा और पिछले एक साल में इसे भी काफी अच्छे बिक्री के आंकड़े मिले हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 28, 2023 14:13 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2023 14:12 IST
    last updated onFeb 28, 2023 14:13 IST
    216 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens

    भारत के कार बाजार में साल 2019 में सेल्टोस एसयूवी के साथ एंट्री करने वाली किया मोटर्स आज देश की टॉप 5 ऑटोमोटिव ब्रांड में अपनी जगह बना चुकी है। फरवरी 2023 में कंपनी ने कैरेंस के साथ मास मार्केट एमपीवी सेगमेंट में कदम रखा और पिछले एक साल में इसे भी काफी अच्छे बिक्री के आंकड़े मिले हैं।

    किया कैरेंस में पिछले 12 महीनों में क्या कुछ बदलाव हुआ है, इसके बारे में हम जानेंगे यहांः

    प्राइस

    कैरेंस एक प्रीमियम कार है लेकिन इसे कंपनी ने काफी अग्रेसिव प्राइस पर उतारा था। अब तक इस कार की कीमत तीन बार बढ़ चुकी है। यह मारुति एक्सएल6 से ऊपर और टोयोटा इनोवा के नीचे पोजिशन की गई है। यहां देखिए लॉन्च से लेकर अब तक कितनी बदली है इसकी कीमतः

    पेट्रोल

    वेरिएंट

    लॉन्च प्राइस

    वर्तमान प्राइस

    अंतर

    प्रीमियम 1.5 एमटी

    8.99 लाख रुपये

    10.20 लाख रुपये

    1.21 लाख रुपये

    प्रेस्टिज 1.5 एमटी

    9.99 लाख रुपये

    11.40 लाख रुपये

    1.41 लाख रुपये

    प्रीमियम 1.4 टर्बो एमटी

    10.99 लाख रुपये

    11.55 लाख रुपये

    56,000 रुपये

    प्रेस्टिज 1.4 टर्बो एमटी

    11.99 लाख रुपये

    12.75 लाख रुपये

    76,000 रुपये

    प्रेस्टिज प्लस 1.4 टर्बो एमटी

    13.49 लाख रुपये

    14.25 लाख रुपये

    76,000 रुपये

    प्रेस्टिज प्लस 1.4 टर्बो डीसीटी

    14.59 लाख रुपये

    15.25 लाख रुपये

    66,000 रुपये

    लग्जरी 1.4 टर्बो एमटी

    14.99 लाख रुपये

    15.70 लाख रुपये

    71,000 रुपये

    लग्जरी प्लस 1.4 टर्बो एमटी

    16.19 लाख रुपये

    17 लाख रुपये#

    81,000 रुपये

    लग्जरी प्लस 1.4 टर्बो डीसीटी

    16.99 लाख रुपये

    17.90 लाख रुपये#

    91,000 रुपये

    # - यह कीमत इसके 6 सीटर मॉडल की है और 7-सीटर वर्जन की कीमत इससे 50,000 रुपये ज्यादा है।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    Kia Carens First Drive Review

    लॉन्च से लेकर अब तक इसके एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है और इसके प्रेस्टिज 1.5 पेट्रोल मैनुअल की प्राइस 1.41 लाख रुपये बढ़ चुकी है। इसके 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले एंट्री-लेवल मॉडल की कीमत सबसे कम 56,000 रुपये बढ़ी है।

    डीजल

    वेरिएंट

    लॉन्च प्राइस

    वर्तमान प्राइस

    अंतर

    प्रीमियम एमटी

    10.99 लाख रुपये

    12.15 लाख रुपये

    1.16 लाख रुपये

    प्रेस्टिज एमटी

    11.99 लाख रुपये

    13.35 लाख रुपये

    1.36 लाख रुपये

    प्रेस्टिज प्लस एमटी

    13.49 लाख रुपये

    14.85 लाख रुपये

    1.36 लाख रुपये

    लग्जरी एमटी

    14.99 लाख रुपये

    16.30 लाख रुपये

    1.31 लाख रुपये

    लग्जरी प्लस एमटी

    16.19 लाख रुपये

    17.50 लाख रुपये#

    1.31 लाख रुपये

    लग्जरी प्लस एटी

    16.99 लाख रुपये

    18.40 लाख रुपये#

    1.41 लाख रुपये

    # - यह कीमत इसके 6 सीटर मॉडल की है और 7-सीटर वर्जन की कीमत इससे 50,000 रुपये ज्यादा है।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    Kia Carens

    कैरेंस के 1.5-लीटर डीजल इंजन वाले मॉडल की कीमत पेट्रोल मॉडल से ज्यादा बढ़ी है। इसके सभी डीजल वेरिएंट लॉन्च से लेकर अब तक एक लाख रुपये से भी ज्यादा महंगे हो चुके हैं। इसके टॉप डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा 1.41 लाख रुपये बढ़ी है।

    सेफ्टी रिजल्ट ज्यादा बेहतर नहीं

    Kia Carens crash-tested

    कैरेंस भारत की पहली मास मार्केट कार थी जिसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए थे। इसे ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है और इस मामले में यह रेनो ट्राइबर से पीछे है। कैरेंस को कम सेफ्टी रेटिंग मिलने की वजह ये थी कि इसकी बॉडीशेल इंटीग्रिटी और फुटवेल एरिया अनस्टेबल था।

    रिकॉल

    किया कैरेंस को लॉन्च के बाद एक बार रिकॉल (वापस बुलाया) गया। अक्टूबर में इसके एयरबैग कंट्रोल मॉड्यूल में खराबी मिली थी जिसके चलते कंपनी ने कैरेंस की कुछ यूनिट वापस बुलाई थी। कंपनी ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि वास्तव में इसकी कितनी यूनिट वापस बुलाई गई थी।

    फीचर अपग्रेड की जरूरत नहीं

    Kia Carens First Drive Review

    किया कैरेंस जब लॉन्च हुई तभी ये फुली फीचर लोडेड एमपीवी कार है और एक साल में इसे कोई भी फीचर अपडेट नहीं दिया गया है। इसके कंपेरिजन वाली कारों को कई अपडेट मिल चुके हैं लेकिन इसके बाद भी कैरेंस सबसे ज्यादा प्रीमियम है। किया मोटर ने इसमें सेकंड रो सीट के लिए टंबल असिस्ट, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 12.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर दिए हैं। 

    आईसीओटीवाई अवॉर्ड

    हाल ही में किया कैरेंस को इंडियन कार ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड मिला है। इसने महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और मारुति ग्रैंड विटारा को पछाड़ यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।

    वर्तमान में इस कार को हर महीने 5,000 यूनिट से ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं जो मारुति एक्सएल6 से काफी ज्यादा हैं और इससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

    संभावित अपडेट

    कैरेंस को सेल्टोस एसयूवी वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया हैै। सेल्टोस को जल्द ही बड़ा अपडेट दिया जाना है, लेकिन हमें नहीं लगता कि कंपनी कैरेंस कार को जल्द ही कोई बड़ा अपडेट देगी। हालांकि इसके 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को कंपनी रिप्लेसमेंट कर सकती है।

    Kia Carens First Drive Review

    हमारा यह भी मानना है कि कंपनी इसका स्पेशल एडिशन एनिवर्सरी वेरिएंट उतार सकती है जिसे स्पेशल एक्सटीरियर फिनिश दी जा सकती है। कुछ ऐसा ही कंपनी ने सेल्टोस और सोनेट एसयूवी के साथ भी किया है।

    was this article helpful ?

    किया केरेंस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है