• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस का प्रोडक्शन हुआ शुरू, 20 दिन में कार को मिली 23,000 से ज्यादा बुकिंग

    किया सेल्टोस देश में कंपनी की पहली कार होगी। इसे कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर के साथ पेश किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 20, 2019 18:19 ist
    info icon
    published onAug 08, 2019 18:04 IST
    last updated onSep 20, 2019 18:19 IST
    562 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: किया मोटर्स ने 9.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल्टोस एसयूवी को भारत में लॉन्च कर चुकी है। यह कुल 16 वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसके साथ तीन इंजन (दो पेट्रोल और एक डीजल) और चार गियरबॉक्स का विकल्प रखा है। यहां आप किया सेल्टोस से जुडी हर जानकारी पा सकते हैं। 

    किया मोटर्स ने सेल्टोस एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसे कंपनी के आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर प्लांट में तैयार किया जा रहा है। देश में यह कंपनी की पहली कार होगी। इसे 22 अगस्त 2019 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है। अब तक इसे 23,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। 

    किया सेल्टोस को दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इंजन और ट्रांसमिशन की जानकारी इस प्रकार हैः-

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    115 पीएस

    140 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    250 एनएम

    242 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/7-स्पीड डीसीटी

    माइलेज (किमी/लीटर में)

    16.5 (मैनुअल)/ 16.8  (सीवीटी)

    21 (मैनुअल)/ 18 (एटी)

    16.1 (मैनुअल) / 16.5  (डीसीटी)

    किया सेल्टोस की आधिकारिक कीमतों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच होगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति एस-क्रॉस, रेनो डस्टर, निसान किक्स और रेनो कैप्चर से होगा। कीमत के मोर्चे पर यह एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर को भी टक्कर देगी।

    यह भी पढें : लॉन्च से पहले शुरू हुई किया सेल्टोस की टेस्ट ड्राइव

    was this article helpful ?

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सेल्टोस 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है