• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या टोयोटा हाइराइडर जी हाइब्रिड वेरिएंट है फुल पैसा वसूल, जानिए यहां

    टोयोटा हाइराइडर (toyota hyryder) का मिड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट बेस मॉडल से करीब 2.5 लाख रुपये ज्यादा है। हालांकि इस बढ़ी हुई प्राइस के साथ इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये इसका पैसा वसूल वेरिएंट है, जिसके बारे में हम जानेंगे यहांः

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 19, 2022 12:26 ist
    info icon
    published onSep 19, 2022 12:26 IST
    last updated onSep 19, 2022 12:26 IST
    205 Views
    • Write a कमेंट

    एस वेरिएंट से इसकी प्राइस करीब 2.5 लाख रुपये ज्यादा है और इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

    Toyota Hyryder G hybrid

    टोयोटा हाइराइडर का मिड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट बेस मॉडल से करीब 2.5 लाख रुपये ज्यादा है। हालांकि इस बढ़ी हुई प्राइस के साथ इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये इसका पैसा वसूल वेरिएंट है, जिसके बारे में हम जानेंगे यहांः

    हाइराइडर जी हाइब्रिड

    17.49 लाख रुपये

    हाइराइडर वी हाइब्रिड

    18.99 लाख रुपये

    अंतर

    1.5 लाख रुपये

    जी हाइब्रिड वेरिएंट को क्यों खरीदें ?

    टोयोटा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कॉम्पैक्ट एसयूवी के मिड वेरिएंट में कई प्रीमियम कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी 9-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, अलॉय व्हील, एलईडी ऑटो हेडलैंप्स और छह स्पीकर आर्कमी ट्यून्ड साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। इस वेरिएंट में सेफ्टी को भी ज्यादा पुख्ता किया गया है और इसके लिए इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं।

    Toyota Hyryder G hybrid
    Toyota Hyryder G hybrid

    यहां देखिए इस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्सः

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    हाइलाइट

    • एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स

    • एलईडी डीआरएल

    • एलईडी टेललैंप्स

    • टर्न इंडिकेटर के साथ ओआरवीएम

    • अलॉय व्हील

    • रियर विंडो वाइपर और वाशर

    • रूफ रेल्स

    • ड्यूल टोन एक्सटीरियर ऑप्शन

    • ड्यूल टोन ब्लैक और ब्राउन इंटीरियर

    • सॉफ्ट टच मैटेरियल

    • फ्रंट स्लाडिंग आर्मरेस्ट

    • ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट

    • 60ः40 स्प्लिट फोल्ड रियर सीट

    • रिक्लाइन रियर सीट

    • एम्बिएंट लाइटिंग

    • कपहोल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • पेनोरमिक सनरूफ

    • हेड-अप डिस्प्ले

    • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    • यूएसबी पोर्ट्स फ्रंट और रियर (1&2)

    • क्रूज कंट्रोल

    • की-लेस एंट्री

    • ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम

    • 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

    • एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो

    • 7-इंच टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले

    • 6-स्पीकर

    • छह एयरबैग

    • सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा

    • आईएसओफिक्स एंकर

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • वीएससी

    • हिल होल्ड कंट्रोल

    • ऑटो आईआरवीएम

    वी हाइब्रिड में मिलेंगे ये अतिरिक्त फीचर्स

     

    • लेदरेट अपहोल्स्ट्री

    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट

    • स्पेशल स्पीकर के साथ प्रीमियम साउंड सिस्टम

    • टायर प्रेशर मॉनिटर

    • सराउंड व्यू मॉनिटर (360 डिग्री कैमरा)

    Toyota Hyryder G hybrid

    जी हाइब्रिड वेरिएंट को क्यों नहीं खरीदें ?

    टोयोटा हाइराइडर के मिड वेरिएंट में कई प्रीमियम कंफर्ट फीचर दिए गए हैं लेकिन टॉप मॉडल में आपको इससे भी ज्यादा फीचर मिलेंगे। अगर आप इस कार के फुल फीचर लोडेड वेरिएंट का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो फिर थोड़ा बजट बढ़ाकर इसका टॉप मॉडल वी हाइब्रिड ले सकते हैं। इस वेरिएंट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट और सराउंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    एस हाइब्रिड

    टाइट बजट में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार लेने के लिए इस वेरिएंट को चुनें।

    जी हाइब्रिड

    फुल पैसा वसूल और इस प्राइस पॉइंट पर अच्छे प्रीमियम कंफर्ट फीचर्स से लैस। इस वेरिएंट को हम लेने की सलाह देते हैं।

    वी हाइब्रिड

    टोयोटा हाइराइडर का फुली फीचर लोडेड एक्सपीरियंस लेने इस वेरिएंट को चुनें।

    यह भी देखें: टोयोटा हाइराइडर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है