• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर दिखी होंडा डब्ल्यूआर-वी की झलक, भारत में भी हो सकती है लॉन्च

    होंडा की ब्राजील यूनिट इन दिनों एक नई सब 4-मीटर एसयूवी पर काम कर रही है। इसे फिलहाल होंडा डब्ल्यूआर-वी नाम दिया गया है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को होंडा जैज़ के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है।

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 11, 2016 13:23 ist
    info icon
    published onAug 11, 2016 13:23 IST
    last updated onAug 11, 2016 13:23 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा की ब्राजील यूनिट इन दिनों एक नई सब 4-मीटर एसयूवी पर काम कर रही है। इसे फिलहाल होंडा डब्ल्यूआर-वी नाम दिया गया है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को होंडा जैज़ के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसकी सबसे पहली झलक इसी साल मार्च महीने में सामने आई थी। अब एक बार फिर यह एसयूवी कैमरे में कैद हुई है। इस बार इसकी फ्रंट प्रोफाइल अच्छे से सामने आई है।

    होंडा डब्ल्यूआर-वी को साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो-2016 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। प्लेटफार्म के अलावा डिजायन और फीचर्स के मामले में भी यह होंडा जैज़ से काफी मिलती-जुलती है। उम्मीद है कि भारत में इसे अगले साल की शुरूआत में उतारा जा सकता है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा और टीयूवी-300 से होगा।

    डिजायन की बात करें तो साइड प्रोफाइल से यह हूबहू होंडा जैज़ जैसी है। इसके दरवाजे, विंडो लाइन और फ्रंट वेंट ग्लास जैज़ से लिए गए हैं। हालांकि अगले और पिछले हिस्से को पूरी तरह से नया डिजायन दिया गया है। आगे की तरफ ऊंचा बोनट और बोल्ड हैडलैंप्स दिए गए हैं। इसकी ग्रिल होंडा की एचआर-वी और बीआर-वी से मिलती-जुलती है। अगर आप तस्वीर को गौर से देखेंगे तो आपको यहां व्हील आर्च के चारों ओर क्लेडिंग नजर आएगी। इसके अलावा गोल आकार के फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं।

    इमेज़ सोर्स: ऑटो एस्पोर्ट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है