• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई एमजी 6, भारत में भी हो सकती है लॉन्च

    एमजी 6 को चेंगडू मोटर शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 10, 2017 14:06 ist
    info icon
    published onAug 10, 2017 14:04 IST
    last updated onAug 10, 2017 14:06 IST
    36 Views
    • Write a कमेंट

    2018 MG MG6

    ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स इन दिनों दूसरी जनरेशन की एमजी 6 पर काम कर रही है, हाल ही में इस कार को चीन में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। संभावना है कि इसे महीने के अंत में होने वाले चेंगडू मोटर शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।  

    MG6

    तस्वीरों पर गौर करें तो नई एमजी 6 का डिजायन एमजी मोटर्स की जेडएस/एक्सएस कॉम्पैक्ट एसयूवी से मिलता-जुलता है। आगे की तरफ एमजी मोटर्स की पहचान रही ग्रिल दी गई है, इसके बीच में ऑक्टागोनल लोगो लगा है। ग्रिल के दोनों ओर रैपराउंड हैडलैंप्स दिए गए हैं। इसका केबिन भी जेडएस/एक्सएस से मिलता-जुलता है। नई एमजी 6 की छत और रियर विंड स्क्रीन को पुराने मॉडल की तरह रखा गया है।

    2018 MG MG3

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस में एमजी जीएस एसयूवी वाला 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 160 पीएस और टॉर्क 250 एनएम होगा। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।  

    2018 MG MG6

    भारतीय बाजार की बात करें तो एमजी मोटर्स यहां साल 2019 में दस्तक देगी, कयास लगाए जा रहे हैं कि नई एमजी 6 को भारत में भी उतारा जाएगा। अगर नई एमजी 6 भारत आती है तो यहां इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला और हुंडई एलांट्रा से होगा।

    यह भी पढें : एमजी मोटर्स खरीदेगी शेवरले का हलोल प्लांट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है