• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कॉम्पेक्ट एसयूवी कार खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो इस माह इन कारों पर इतनी कर सकेंगे बचत

      डस्टर और किक्स पर अधिकतम 75,000 रुपए की बचत की जा सकती है।  महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी कार पर 29,360 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।  एस-क्रॉस कार पर इस माह 55,100 रुपए तक की बचत की जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 19, 2021 11:59 ist
    info icon
    published onMay 19, 2021 11:49 IST
    last updated onMay 19, 2021 11:59 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    • डस्टर और किक्स पर अधिकतम 75,000 रुपए की बचत की जा सकती है। 

    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी कार पर 29,360 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 

    • एस-क्रॉस कार पर इस माह 55,100 रुपए तक की बचत की जा सकती है। 

    कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों पर मई महीने में कई सारे आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस माह रेनॉल्ट डस्टर और निसान किक्स कार पर अधिकतम 75,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है। वहीं, इस महीने क्रेटा और सेल्टोस कार पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। यदि आप महिंद्रा स्कॉर्पियो, रेनॉल्ट डस्टर, मारुति एस-क्रॉस और निसान किक्स को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप इन कारों पर अच्छी-खासी बचत कर सकेंगे। यहां देखें किस कार पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट : -

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 

    Mahindra Scorpio

    ऑफर्स 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    -

    एक्सचेंज बोनस 

      15,000 रुपए तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000  रुपए तक  

    अतिरिक्त ऑफर्स 

    10,360 रुपए तक 

    कुल

    29,360 रुपए तक 

    • स्कॉर्पियो कार पर 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 4000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इस कार पर 10,360 रुपए के अतिरिक्त ऑफर्स (एसेसरीज़) दिए जा रहे हैं। इस कार पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।  

    • भारत में स्कॉर्पियो कार की प्राइस 12.32 लाख रुपए से 17.02 लाख रुपए के बीच है।   

    मारुति सुजुकी एस-क्रॉस 

    ऑफर्स 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

      30,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज बोनस 

      15,000 रुपए

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      5,000 रुपए

    अतिरिक्त ऑफर्स 

    5,100 रुपए

    कुल 

    55,100 रुपए तक 

    • एस-क्रॉस कार पर 30,000 रुपए तक का नकद डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,100 रुपए के अतिरिक्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 

    • हालांकि, बेस वेरिएंट सिग्मा को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपए का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। 

    • भारत में एस-क्रॉस कार की प्राइस 8.39 लाख रुपए से 12.39 लाख रुपए के बीच है। 

    रेनॉल्ट डस्टर 

    ऑफर्स 

    डस्टर 

    डस्टर टर्बो 

    नकद डिस्काउंट 

    -

    30,000 रुपए तक

    एक्सचेंज बोनस  

    30,000 रुपए 

    30,000 रुपए  

    लॉयल्टी बोनस  

    15,000 रुपए तक 

    15,000 रुपए तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट/ रूरल डिस्काउंट 

    30,000 रुपए तक/ 15,000 रुपए 

    30,000  रुपए तक / 15,000 रुपए 

    कुल 

      45,000 रुपए तक

      75,000 रुपए तक 

    • रेनॉल्ट डस्टर कार पर 75,000 रुपए तक की अधिकतम बचत की जा सकेगी।  

    • इसके नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स के मुकाबले डस्टर टर्बो वेरिएंट्स पर अतिरिक्त 30,000 रुपए तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • डस्टर टर्बो के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर 20, 000 रुपए का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।  

    • रेनॉल्ट डस्टर के आरएक्सएस सीवीटी और एमटी वेरिएंट्स पर 30,000 रुपए का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    •  इस कार पर 30,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट या फिर 15,000 रुपए का रूरल ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहक इनमें से किसी एक ऑफर को ही चुन सकेंगे।  

    • भारत में इस कार की प्राइस 9.73 लाख रुपए से 14.12 लाख रुपए के बीच है।  

     निसान किक्स 

    Nissan Kicks

    ऑफर्स 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट  

    20,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    50,000 रुपए तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000  रुपए

    कुल 

    75,000 रुपए तक 

    • किक्स एसयूवी कार पर 20,000 रुपए का नकद डिस्काउंट, 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • भारत में इस कार की प्राइस 9.5 लाख रुपए से 14.65 लाख रुपए के बीच है। 

    (सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली)

    यह भी पढ़ें : 2024 तक अपने पूरे मॉडल लाइनअप का इलेक्ट्रिफिकेशन कर देगी लैंबॉर्गिनी

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है