• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एपल और हुंडई-किया के बीच ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर नहीं हुआ कोई समझौता

    इन दोनों कोरियाई कंपनियों ने कहा है कि वो एपल के साथ मिलकर इस तरह के किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करने वाली है। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 10, 2021 13:32 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2021 13:32 IST
    last updated onFeb 10, 2021 13:32 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    • हुंडई और किया मोटर्स के साथ एपल से करार करने की बातें आई थी सामने
    • 2024 तक ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से लैस एक इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने की योजना बना रही है एपल
    • एपल ने आधिकारिक तौर पर ऑटोनॉमस ड्राइविंग व्हीकल तैयार करने को लेकर नहीं की है कोई घोषणा
    • हुंडई भी अब किसी और कंपनी की मदद से इस तरह का व्हीकल तैयार करने की कर रही है बातचीत

    कुछ रिपोर्ट्स के जरिए ये बात सामने आई थी कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एपल एक ऑटोनॉमस ईवी के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में कदम रख सकती है। जनवरी 2021 में आई रिपोर्ट के अनुसार हुंडई और किया मोटर्स साथ मिलकर एपल एक आईकार तैयार करने को लेकर चर्चा कर रही है जहां तीनों कंपनियां पार्टनरशिप में काम कर सकती है। हालांकि अब

    इन रिपोर्ट्स को महज एक कोरी अफवाह करार देते हुए किया और हुंडई ने कहा कि “हमारी एपल से ऑटोनॉमस व्हीकल तैयार करने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।” हालांकि फिर इन दोनो कारमेकर्स का ये भी कहना है कि कुछ दूसरी टेक कंपनियों की ओर से उन्हें इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम करने को लेकर प्रस्ताव मिल रहे हैं, मगर अभी हमने कोई आखिरी निर्णय नहीं लिया है।” कंपनी के इस ऐलान से इनकी मार्केट वैल्यू पर असर पड़ सकता है जो इस वक्त 5.5 बिलियन डॉलर यान 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

    इसके अलावा एपल की ओर से भी ऐसा कोई इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार किए जाने या फिर किसी कारमेकर के साथ मिलकर काम करने को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दिसंबर में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आईफोन, आईपैड के बाद अब सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार लाएगी एपल जिसे 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। ये भी कहा गया था कि इसके लिए एपल अपनी ओर से ही बैट्री टेक्नोलॉजी विकसित करेगी जो लंबी रेंज देगी। 

    वैसे एपल एक ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार करने के बारे में सोच सकती है जहां वो इसके लिए लंबे समय से काम कर रही ऑटोमोबाइल कंप​नी के साथ करार कर सकती है। हालांकि कंपनी कि आईकार अभी तक तो एक अफवाह ही साबित हुई है। ऐसे में आने वाला वक्त ही बताएगा कि एपल की आईकार सच साबित होगी या फिर एक अफवाह ही बनकर रह जाएगी। 

    न्यूज सोर्स

    यह भी पढ़ें: एमजी हेक्टर के इंडोनेशियन वर्जन में दी जाएगी ग्लॉस्टर वाली ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी, क्या भारत में भी इस कार में मिलेगा ये फीचर?

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है