• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एलीट i20 सीरीज़ होगी अपडेट, मिलेगा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    हालही में लाॅन्च हुई हुंडई की प्रिमियम क्रोसोवर ‘क्रेटा’ में दिए गए 7-इंच आॅडियो विजुअल नेविगेशन (एवीएन) टचस्क्रीन फीचर के बाद कम्पनी ने इस फंक्शन को एलीट i20 व एलीट i20 एक्टिव में भी देने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार एलीट i20 और एलीट i20 एक्टिव के सिर्फ टाॅप वेरिएंट में टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट फंक्शन दिया जाएगा। इसके पहले, होण्डा की पिछले महिने लाॅन्च हुई प्रिमियम हैचबैक जैज़़ में भी टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया था, जो हैचबैक सेग्मेंट में पहली बार था, जिसे अपार सफलता भी मिली थी। उसके बाद सभी प्रमुख कार कंपनियों को इस बारे में सोचने पर मजबूर किया है।

    नबील
    नबील
    Published On अगस्त 10, 2015 19:36 ist
    info icon
    published onAug 10, 2015 19:36 IST
    last updated onAug 10, 2015 19:36 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    वहीं क्रेटा में दिए गए 7-इंच एवीएन फीचर की ग्राहकों से काफी तारीफ मिली है। यह सिस्टम काफी बेहतर तरीके से कार्य करता है, वहीं सिस्टम पर दिखाई दे रहे शब्द भी बिना किसी परेषानी के आसानी से समझे जा सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ, एयूएक्स इन/यूएसबी व स्मोर्टफोन के साथ ही चारों स्पीकर और 2 ट्विटर सेटअप कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा इस स्क्रीन को रियर कैमरे से भी जोड़ा गया है, जिससे पार्किंग में सुविधाजनक है। एलीट i20 के नए अस्ता (ओ) और एलीट i20 एक्टिव एसएक्स वेरिएंट में एवीएन सिस्टम दिया गया है। कीमत में मामूली वृद्धि करने के साथ ही इन दोनों वेरिएंट को पेट्रोल व डीजल ऑप्शन में उतारा जाएगा।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है