• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने एलांट्रा स्पोर्ट से उठाया पर्दा

    हुंडई ने छठवीं जनरेशन एलांट्रा के स्पोर्ट वर्जन से पर्दा उठा दिया है। इसे काफी स्पोर्टी बनाया गया है। दक्षिण कोरिया में इसे ‘अवांत स्पोर्ट्स’ नाम दिया गया है।

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 03, 2016 16:48 ist
    info icon
    published onMay 03, 2016 16:48 IST
    last updated onMay 03, 2016 16:48 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    कार के डिजायन की बात करें तो यहां कुछ बदलाव हुए हैं। ये बदलाव इसे पुराने वर्जन से अलग दिखाते हैं। हैडलैंप्स में नया ग्राफिक्स डिजायन देखने को मिलेगा। बंपर पर मौजूद डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों को हॉरिजॉन्टल पोजिशन में रखा गया है। अवांत या एलांट्रा के रेग्युलर मॉडल में यह वर्टिकल स्टाइल में दी गई हैं।

    नई एलांट्रा की ग्रिल पर ‘टर्बो’ बैज़ लगा हुआ है। साइड प्रोफाइल में ध्यान दें तो यहां 18 इंच के अलॉय व्हील और साइड स्कर्टिंग दी गई है। पीछे की तरफ फॉक्स डिफ्यूजर और ट्विन एग्जॉस्ट दिए गए हैं।

    2017 एलांट्रा स्पोर्ट में हुंडई का नया टबोचार्ज पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 1.6 लीटर का टी-जीडीआई इंजन है जो 200 बीएचपी की पावर और 265 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा 7-स्पीड ड्यूल क्लच यूनिट का विकल्प भी मौजूद है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में करीब 8 सेकंड का समय लेगी।

    बात करें भारतीय बाजार की तो यहां छठवीं जनरेशन की एलांट्रा को आने वाले कुछ महीनो में लॉन्च किया जाएगा। संभावना है कि यहां पर इसे पुराने इंजन ऑप्शन में ही उतारा जाएगा। इसके अलावा यह भी उम्मीद की जा सकती है कि नई एलांट्रा में हुंडई 1.4 लीटर का टी-जीडीआई टबोचार्ज पेट्रोल इंजन और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की पेशकश भी करे।

    यह भी पढ़ें : जानिये क्या मिलेगा हुंडई वरना के नया अवतार में

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई एलांट्रा 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है