• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुडंई एलीट i20 में जुलाई से जुड़ेगा एक नया फीचर

    देश की दूसरी सबसे बड़ी पेसेन्जर कार कंपनी हुण्डई मोटर्स ने कथिक तौर पर अपनी मोस्ट सेलिंग कार एलीट i-20 के टाॅप वेरिएंट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के साथ नेविगेशन सिस्टम लाने की पुष्टि की है। एलीट i-20 का यह माॅडल अगले महिने जुलाई में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हुडंई का संयोगवश या जानबुझकर उठाया गया यह कदम निश्चित तौर पर अपकमिंग होण्डा जैज़ के लिए एक कड़ी चुनौती पेश करेगा। ज्ञात रहे कि होण्डा जैज़ की लाॅन्चिंग 8 जुलाई को होने वाली है, जिसे टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम से लैस किया गया है।

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 26, 2015 13:45 ist
    info icon
    published onJun 26, 2015 13:45 IST
    last updated onJun 26, 2015 13:45 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    हालांकि इसी साल फरवरी में हुण्डई ने ब्रिटेन में अपनी i-20 कूपे को लाॅन्चिंग के साथ ही सेटेलाइन नेविगेशन के साथ टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट से लैस किया था और उसके बाद यही सुविधा i-20 हैचबैक में भी दी गई थी। इसी तरह का प्रयोग भारत में भी किया जाना था, लेकिन होण्डा जैज़ ने इस मुकाबले को और अधिक रोमांचक बना दिया। आपको बता दें कि देश में मौजूद इस सेग्मेंट में जैज़ और एलीट i-20 ही ऐसी कारें हैं जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम की पेशकश होने जा रही है।

    उम्मीद जताई जा रही है कि हुण्डई ब्रिटेन में उपलब्ध i-20 की तर्ज पर देश में भी 7.0 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम उतारेगी जिसमें सेटेलाइन नेविगेशन सिस्टम, रेडियो, सीडी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। वहीं होण्डा जैज़ में 6.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम है जिसे देखते हुए एलीट i-20 को बढ़त मिल सकती है। वहीं, एलीट आई20 के बाद काॅम्पेक्ट क्रोसोवर एक्टिव i-20 में भी टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम दिए जाने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है