• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब सब्सक्रिप्शन बेसिस पर भी मिलेंगी हुंडई की कारें

    भारत में सब्सक्रिप्शन बेसिस पर कारें उपलब्ध कराने के लिए हुंडई मोटर्स ने सेल्फ-ड्राइविंग रेंटल कंपनी रेव के साथ एक करार किया है

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On मार्च 12, 2019 14:44 ist
    info icon
    published onMar 12, 2019 14:44 IST
    last updated onMar 12, 2019 14:44 IST
    117 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स ने सेल्फ-ड्राइविंग रेंटल कंपनी रेव के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत भारतीय ग्राहक हुंडई कार को रेव के जरिये सब्सक्रिप्शन पर ले सकेंगे। यह ऐसी सर्विस है जिस में आप कुछ राशि का भुगतान कर एक निश्चित समय के लिए कार के मालिक बन सकते हैं। शुरूआत में यह सर्विस देश के छह शहरों दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, पुणे, बैंगलुरू और हैदराबाद में शुरू होगी।

    सब्सक्रिप्शन पीरियड मंथली और सालाना रहेगा। मंथली सब्सक्रिप्शन चुनने वाले ग्राहकों को दो विकल्प मिलेंगे। इस में सप्ताह के कुछ दिन और पूरे सप्ताह को शामिल किया गया है। आप जो भी ऑप्शन चुनते हैं, उसके हिसाब से फीस लगेगी। आपको केवल मंथली फीस देनी होगा, बाकी के खर्चे जैसे मैनटेनेंस और इंश्योरेंस चार्ज आदि रेव कंपनी वहन करेगी। ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से कार मॉडल बदलने का विकल्प भी मिलेगा।

    सालाना सब्सक्रिप्शन में आप लंबे समय के लिए कार के मालिक बन सकेंगे। फर्क सिर्फ ये होगा कि मंथली सब्सक्रिप्शन में आपको कम फीस का भुगतान करना होगा, जबकि सालाना सब्सक्रिप्शन में ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ेगी।

    उदाहरण के तौर पर आप हुंडई सैंट्रो एमटी को पुणे में एक महीने के लिए लेते हैं तो आपको मंथली सब्सक्रिप्शन के तौर पर 25,789 रूपए देने होंगे। इसके अलावा आपको 5,000 रूपए सिक्योरिटी के जमा कराने होंगे, जो आपको वापस मिल जाएंगे।

    अगर आप सैंट्रो को सालाना सब्सक्रिप्शन पर लेते हैं तो एक साल के लिए आपको 15,790 रूपए से 22,190 रूपए के बीच हर महीने देने होंगे। कार के वेरिएंट के हिसाब से यह राशि कम-ज्यादा हो सकती है।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी नई हुंडई ग्रैंड आई10

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है