• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कार डिस्काउंट ऑफर: मार्च 2024 में ग्रैंड आई10 निओस, ऑरा, आई20 और वेन्यू पर पाएं 43,000 रुपये तक की छूट

    हुंडई की ओर से ये फायदे एक्सटर, आई20 एन लाइन, वेन्यू एन लाइन, क्रेटा, अल्कज़ार, टक्सन, कोना इलेक्ट्रिक और आयोनिक 5 जैसे मॉडल्स पर नहीं दिए जा रहे हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 11, 2024 16:10 ist
    info icon
    published onMar 11, 2024 16:10 IST
    last updated onMar 11, 2024 16:10 IST
    235 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Cars

    • सबसे ज्यादा हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर कंपनी दे रही 43,000 रुपये का सबसे ज्यादा डिस्काउंट
    • हुंडई ऑरा पर की जा सकती है 33,000 रुपये की सेविंग्स
    • हुंडई आई20 पर दिए जा रहे 25,000 रुपये तक के बेनिफिट्स
    • हुंडई वेन्यू पर की जा सकती है 30,000 रुपये तक की बचत
    • 31 मार्च 2024 तक मान्य रहेंगे सभी ऑफर्स

    इस मार्च हुंडई अपनी सभी कॉम्पैक्ट कारों पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। कंपनी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के रूप में कई तरह के फायदों की पेशकश कर रही है। बता दें कि ये आगे डालिए नजर मॉडल के अनुसार दिए जा रहे ऑफर्स की डीटेल्स पर:

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    2023 Hyundai Grand i10 Nios

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    30,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

    43,000 रुपये

    • यहां अपने सभी मॉडल्स में से हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर कंपनी सबसे ज्यादा ​डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। 
    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस कार की कीमत 5.92 लाख रुपये से लेकर 8.56 लाख रुपये के बीच है। 

    यह भी पढ़ें: मार्च 2024 में हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    हुंडई ऑरा

    Hyundai Aura Front Left Side
     

    ऑफर्स

    अमाउंट 

    कैश डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

    33,000 रुपये

    • ग्रैंड आई10 निओस के कंपेरिजन में हुंडई ऑरा पर थोड़ा कम 20,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • हुंडई ऑरा सब 4 मीटर सेडान कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.05 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई आई20

    Hyundai i20 Front Left Side
     

    ऑफर्स

    अमाउंट 

    कैश डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल फायदे

    25,000 रुपये

     

    • यहां बताए गए डिस्काउंट हुंडई आई20 के सभी वेरिएंट्स के लिए मान्य हैं। 
    • ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा की तरह कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दे रही है। 
    • हुंडई आई20 कार की कीमत 7.04 लाख रुपये से लेकर 11.21 लाख रुपये के बीच है। 

    यह भी पढ़ें:भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट और मिड साइज हैचबैक कार: फरवरी 2024 में मारुति वैगनआर, स्विफ्ट और टाटा टियागो रही टॉप पर, जानिए बाकी गाड़ियों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    हुंडई वेन्यू 

    Hyundai Venue
     

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल फायदे

    30,000 रुपये

    • हुंडई वेन्यू पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट तो नहीं दिया जा रहा है मगर कंपनी इसपर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जरूर दे रही है। 
    • वेन्यू एन लाइन पर कोई बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है। 
    • हुंडई वेन्यू एसयूवी की कीमत 7.94 लाख रुपये से लेकर 13.48 लाख रुपये के बीच है। 

    नोट

    • राज्य, शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए कृपया नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर संपर्क करें।
    • सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है