• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2019 ऑफर्स: हुंडई की इन कारों पर मिल रही है भारी छूट

    इस लिस्ट में नगद डिस्काउंट और सोने का सिक्का समेत कई अन्य लाभ शामिल हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मई 20, 2019 14:58 ist
    info icon
    published onMay 20, 2019 14:58 IST
    last updated onMay 20, 2019 14:58 IST
    606 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप इस महीने हुंडई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ये काफी फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है। इस महीने हुंडई, क्रेटा एसयूवी को छोड़कर अपनी सभी कारों पर विशेष ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस महीने हुंडई की किस कार पर कौनसे फायदे मिल रहे हैं, जानेंगे यहां:-

     

    नगद डिस्काउंट

    सोने का सिक्का

    अन्य बचत

    सैंट्रो

    -

    3 ग्राम (कीमत 10,000 रुपए)

    30,000 रुपए तक

    ग्रैंड आई10

    -

    3 ग्राम (कीमत 10,000 रुपए)

    95,000 रुपए तक

    एक्सेंट एस पेट्रोल

    92,000 रुपए

    -

    -

    एक्सेंट (अन्य वेरिएंट)

    -

    -

    85,000 रुपए तक

    एलीट आई20

    -

    -

    20,000 रुपए तक

    वरना

    -

    -

    30,000 रुपए तक

    एलांट्रा

    -

    -

    2 लाख रुपए तक

    ट्यूसॉन

    -

    -

    1 लाख रुपए तक

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह डिस्काउंट ऑफर केवल 31 मई 2019 तक ही वैध है। हुंडई कारों पर मिल रहे इन ऑफर्स की राशि शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। अन्य लाभ में एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस आदि शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी डीलरशिप से संपर्क करें।

    हुंडई सेंट्रो: सेंट्रो गाड़ी पर कंपनी 30,000 रुपए तक के फायदे दे रही है। इसके अलावा कंपनी नई सेंट्रो खरीदने पर 10,000 रुपए की कीमत वाला 3 ग्राम सोने का सिक्का भी दे रही है।

    हुंडई ग्रैंड आई10: सेंट्रो की तरह हुंडई की इस कार के साथ ग्राहकों को 3 ग्राम वजनी सोने के सिक्के की पेशकश की जा रही है। इस गाड़ी पर 95000 रुपए तक के अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं।

    हुंडई एक्सेंट एस (पेट्रोल): हुंडई कारों की रेंज में केवल इस कार पर कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इस महीने 6.41 लाख रुपए की कीमत वाले एक्सेंट एस वेरिएंट को केवल 5.49 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। ऐसे में इस कार को खरीदने पर आप 92000 रुपए की बचत कर सकते हैं।

    हुंडई एक्सेंट अन्य वेरिएंट: कार के अन्य वेरिएंट पर 85000 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

    हुंडई एलीट आई20: अप्रैल 2019 में यह हुंडई की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। कंपनी इस कार पर 20,000 रुपए तक के फायदे दे रही है।

    हुंडई वरना: इस कॉम्पैक्ट सेडान पर 3000 हजार रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

    हुंडई एलांट्रा: हुंडई एलांट्रा को सेगमेंट में सबसे कम बिक्री के आंकड़े प्राप्त हो रहे हैं। अप्रैल माह में इस कार को 100 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे। इस स्थिति को सुधारने के लिए कंपनी इस मिड-साइज सेडान पर 2 लाख रुपए तक के विशेष फायदे दे रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी एलांट्रा का फेसलिफ्ट अवतार  पेश कर चुकी है। भारतीय बाजार में 2019 के आखिर तक फेसलिफ्ट वर्जन के आने की उम्मीद है।

    हुंडई ट्यूसॉन: इस कार पर कंपनी 1 लाख रुपए तक के फायदे दे रही है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है