हुंडई एक्सटर एचएक्स 2 फोटो गैलरी: माइक्रो एसयूवी कार के बेस मॉडल में क्या कुछ खास मिलता है, जानिए यहां
एचएक्स 2 में जरूरी सुविधाओं के साथ चीजों को आसान रखा गया है, और इसमें एक शानदार सुरक्षा पैकेज भी है
- Write a कमेंट

हुंडई एक्सटर को 2026 में फेसलिफ्ट अपडेट मिला है, जिसमें कुछ छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव और नई वेरिएंट लाइनअप शामिल है। इस माइक्रो एसयूवी कार की कीमत 5.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, और इसे एचएक्स 2 से लेकर एचएक्स 10 तक कई वेरिएंट में पेश किया गया है। यहां एक्सटर की वेरिएंट अनुसार प्राइस लिस्ट देखिए।
इस रिपोर्ट में हम एक्सटर एचएक्स 2 बेस मॉडल के बारे में विस्तार से जानेंगे। अगर आपका बजट सीमित है और फीचर आपकी प्राथमिकता नहीं है, तो इस वेरिएंट पर विचार किया जा सकता है। आगे हम इसकी कीमत, एक्सटीरियर, केबिन, फीचर, सेफ्टी और इंजन के बारे में विस्तार से जानेंगे:
हुंडई एक्सटर एचएक्स 2: एक्सटीरियर
एचएक्स 2 वेरिएंट का डिजाइन सिंपल और फंक्शनल है, इसमें स्टाइल के मोर्चे पर केवल बेसिक चीजें दी गई हैं। आगे इसमें हेलोजन हेडलाइटें और एक ब्लैक रेडिएटर ग्रिल दी गई है। इसमें एलईडी डीआरएल का अभाव है, जो केवल एचएक्स 6 वेरिएंट से मिलती है।

राइडिंग के लिए एक्सटर एचएक्स 2 में 14-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं, ये काम के तो हैं लेकिन टॉप मॉडल में दिए गए अलॉय व्हील जितने स्टाइलिश नहीं दिखते हैं। इसमें व्हील आर्क क्लेडिंग, रूफ रेल्स और ओआरवीएम पर एलईडी टर्न इंडिकेटर भी नहीं मिलते हैं, जिसका मतलब है कि मजबूत और प्रीमियम एसयूवी स्टाइल एलिमेंट्स की कमी है। फेसलिफ्ट मॉडल में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाला ही बॉक्सी सिल्हूट बरकरार है।


पीछे की तरफ हुंडई ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी वेरिएंट्स में एलईडी टेल लैंप्स स्टैंडर्ड तौर पर मिले, इसलिए बेस मॉडल में मॉडर्न लाइटिंग सिग्नेचर मिलता है। हालांकि इसमें पीछे स्पॉइलर नहीं दिया गया है, जो टॉप मॉडल्स में मिलता है।

कुल मिलाकर एचएक्स 2 वेरिएंट स्टाइलिश से ज्यादा फंक्शनल दिखता है, और यह साफ तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो डिजाइन से ज्यादा किफायती होने को ज्यादा अहमियत देते हैं।
| फेसलिफ्ट के साथ हुए अपग्रेड: फेसलिफ्ट मॉडल के साथ हुंडई ने ग्रिल डिजाइन, अलॉय व्हील और यहां तक कि पीछे वाले स्पॉइलर को भी अपडेट किया है, जो अब ज्यादा स्पोर्टी दिखते हैं। इस रिपोर्ट में आप फेसलिफ्ट मॉडल के सभी अपडेट देख सकते हैं। |
हुंडई एक्सटर एचएक्स 2: केबिन
कार के अंदर कदम रखते ही एचएस 2 वेरिएंट का केबिन साधारण और प्रैक्टिकल लगता है।
इसमें ब्लैक केबिन थीम के साथ फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। हालांकि यह ज्यादा प्रीमियम नहीं लगता है, लेकिन इसे मेंटेन करना आसान है और समय के साथ यह पुराना लगेगा।


प्रैक्टिकैलिटी की बात करें तो आपको अभी भी एडजस्टेबल हेडरेस्ट और ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट जैसे जरूरी फीचर मिलते हैं। हालांकि कंट्रोल्स और डैशबोर्ड लेआउट इस्तेमाल करने में आसान हैं, लेकिन इंफोटेनमेंट की कमी का मतलब है कि आपको आफ्टरमार्केट विकल्प देखने होंगे या फिर एसेसरीज के लिए हुंडई वालों से बात करनी होगी।

टॉप मॉडल्स की तुलना में इसमें ड्यूल-टोन केबिन थीम, सेमी-फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, लेदर-रेप्ड स्टीयरिंग व्हील, फुटवेल लाइटिंग, चार्जिंग पोर्ट्स और एक पार्सल ट्रे जैसे फीचर का अभाव है।
हुंडई एक्सटर एचएक्स 2: फीचर
बेस मॉडल होने के कारण एचएक्स 2 में मॉडर्न टेक्नोलॉजी के बजाय जरूरी सुविधाओं पर फोकस है।
एचएक्स 2 वेरिएंट में टचस्कक्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है, जो इसकी सबसे बड़ी कमियों में से एक है। इसका मतलब है कि आपको इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, स्पीकर, और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स भी नहीं मिलेंगे। अगर इंफोटेनमेंट आपकी प्राथमिकता है तो आपको कम से कम एचएक्स 3 वेरिएंट में अपग्रेड होना जरूरी है।

इसमें आपको कीलेस एंट्री, आगे पावर विंडो, और मैनुअल एयर कंडिशनिंग जैसे फीचर मिलते हैं। हालांकि इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, और एक इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसी कई सुविधाओं की कमी है।

एचएक्स 2 में स्टैंडर्ड कलर टीएफटी एमआईडी के साथ एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

हुंडई एक्सटर एचएक्स 2: सेफ्टी
हुंडई ने यह सुनिश्चित किया है कि बेस मॉडल में अच्छी सुरक्षा मिले।
एचएक्स 2 में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें पीछे पार्किंग सेंसर, आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, सेंट्रल लॉकिंग, और स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं। इसके अलावा इंपेक्ट-सेंसिंग डोर लॉक और बर्गलर अलार्म जैसे अतिरिक्त फीचर देकर सेफ्टी को और बेहतर किया गया है।
हालांकि, इसमें पीछे पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), डैशकैम, और पीछे वाइपर व वाशर जैसे फीचर का अभाव है, जो ऊपर वाले वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। यहां आप हुंडई एक्सटर के वेरिएंट अनुसार फीचर देख सकते हैं।
हुंडई एक्सटर एचएक्स 2: इंजन
एचएक्स 2 वेरिएंट में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें आपको पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का विकल्प भी मिलता है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:
| इंजन |
1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी |
| पावर |
83 पीएस |
83 पीएस/ 69 पीएस (सीएनजी) |
| टॉर्क |
114 सीएनजी |
114 सीएनजी/ 95 सीएनजी (सीएनजी) |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी |
5-स्पीड एमटी |
एक्सटर एचएक्स2 में ऑटोमैटेड-मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) गियरबॉक्स का अभाव है, जो आपको अगले एचएक्स3 वेरिएंट से मिलेगा। यहां एक्सटर एचएक्स3 वेरिएंट के बारे में विस्तार से जानिए।

कारदेखो की राय
हुंडई एक्सटर का एचएक्स2 वेरिएंट उन लोगों के लिए है जो बजट को अहमियत देते हैं और फीचर व स्टाइल से ज्यादा सेफ्टी और बेसिक चीजों को प्राथमिकता देते हैं। यह उन लोगों के लिए है जो ऐसी कार चाहते हैं जिसकी रोड प्रजेंस किसी एंट्री-लेवल हैचबैक कार से बेहतर हो।
इसमें सभी जरूरी चीजें दी गई हैं और वो भी मजबूत स्टैंडर्ड सेफ्टी पैकेज के साथ, जो इसे एक्सटर लाइनअप में बेहतर एंट्री-लेवल विकल्प बनाते हैं। हालांकि, इंफोटेनमेंट, मॉडर्न फीचर और कुछ बेसिक चीजें जैसे पीछे पावर विंडो और एडजस्टेबल ओआरवीएम की कमी इसे आज के स्टैंडर्ड के हिसाब से काफी साधारण बनाते हैं।
जब तक कि आपका बजट बहुत ज्यादा सीमित न हों या आप कार को सिर्फ शहर में इस्तेमाल न करना चाहते हो, तब तक कम से कम एचएक्स3 या उससे ऊपर वाले वेरिएंट्स ही चुनें, जिनमें आपको कहीं ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
क्या आप हुंडई एक्सटर का बेस मॉडल लेंगे या फिर ऊपर वाले वेरिएंट्स चुनेंगे? हमें नीचे कमेंट में बताएं।
यह भी देखें: हुंडई एक्सटर ऑन रोड प्राइस

